फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   43 degree mercury for three days

Ballia News: तीन दिनों से 43 डिग्री पारा

Fri, 13 Jun 2025 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
43 degree mercury for three days
बलिया। भीषण गर्मी व लू से अभी राहत मिलने के उम्मीद नहीं है। तीन दिनों से तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पर बना हुआ है। बृहस्पतिवार को तीसरे दिन भी अधिकतम पारा 43 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम 31.5 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

दोपहर में लू चलने से सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। भीषण गर्मी से निजात को लोग पेड़ की छांव व शीतल पेय का सहारा ले रहे है। आसमान में बादलों की आवाजाही से कुछ देर के लिए धूप व छांव का भी खेल चला लेकिन गर्मी से निजात नहीं मिला। गांधी महाविद्यालय मिड्ढा के मौसम वैज्ञानिक सुरेश सिंह ने बताया कि अभी कुछ दिनों तक मौसम इसी तरह रहेगा। गर्म हवाएं चलने से लू का असर बना रहेगा। सुबह से शाम तक चिलचिलाती धूप के चलते आमजन को परेशानी झेल रहा। सड़क व भवनों से आग की आंच निकल रही है। सूरज की किरणों की चपेट में आते ही लोग तिलमिला जा रहे हैं। बिजली कटौती लोगों की परेशानी का और बढ़ा दे रही है।
विज्ञापन

तिथि-------अधिकतम------न्यूनतम

7 जून--------40--------25.5
8 जून--------41---------28

9 जून--------42--------33.5
10 जून-------43--------32.5
11 जून-------43--------30.5
12 जून-------43--------31
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed