फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   43 boxes of illegal English liquor recovered, one arrested

43 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

Sun, 25 Sep 2022 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
43 boxes of illegal English liquor recovered, one arrested
बलिया। जनपद पुलिस ने बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव और बैरिया थाना क्षेत्र के लालझरी इंटर कालेज के पास चेकिंग के दौरान दो लग्जरी वाहनों से 43 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। मौके से एक एक तस्कर को भी तमंचे के साथ गिरफ्तार किया गया है। अन्य फरार बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के घोरौली कदम चौराहा मार्ग स्थित रघुनाथपुर गांव समीप शनिवार की रात पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। पुलिस ने कार चालक को रोकने का इशारा किया। कार चालक वाहन लेकर भागने लगा। पीछा किया तो कार चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कार से आठ पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की। थाना प्रभारी राजकपूर सिंह ने बताया कि लग्जरी कार से कुल आठ पेटी में 192 बोतल (72 लीटर) रायल स्टेज शराब बरामद हुई। दो लोग फरार है। अज्ञात तस्करों के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बैरिया स्थानीय पुलिस ने रविवार को लालझरी देवी इंटर कॉलेज के पास घेराबंदी कर शराब से लदी सफेद रंग की स्कार्पियो को पकड़ कर एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। स्कॉर्पियो में 35 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई है। आरोपी के पास से कट्टा व कारतूस भी बरामद किया गया है। एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि इसमें 19 पेटी अवैध रॉयल स्टैग अंग्रेजी शराब और 16 पेटी रॉयल चैलेंज शराब लदी हुई थी। गाड़ी पर सवार कृष्ण कुमार तुरहा पुत्र सुदर्शन तुरहा निवासी छोटकी शेरिया थाना बांसडीह को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए तस्कर के निशानदेही पर तीन तस्करों के बारे में जानकारी मिली है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed