फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   42850 cases settled, settlement amount fixed at Rs 12.84 crore

Ballia News: 42850 वाद निपटाए, 12.84 करोड़ की समझौता धनराशि तय

Sun, 11 May 2025 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
42850 cases settled, settlement amount fixed at Rs 12.84 crore
बलिया। जिला विधि सेवा प्राधिकरण की ओर से दीवानी न्यायालय में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष अमित पाल सिंह ने किया। संचालन अपर जनपद न्यायाधीश एवं सचिव हरीश कुमार ने किया। उद्घाटन समारोह में न्यायालय के सभी पीठासीन अधिकारी, बैंक प्रबंधक और कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक अदालत सिविल, अपराधिक, राजस्व, बैंक विवाद इत्यादि के कुल 42850 वाद निस्तारित किए गए। इसमें 12.84 करोड़ की समझौता धनराशि तय की गई। मौके से 8.19 करोड़ की वसूली की गई। जनपद न्यायाधीश अमित पाल सिंह ने स्वयं दो वादों का निस्तारण किया।
विज्ञापन

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शैलेश पाण्डेय ने फौजदारी के 2412 वादों का निस्तारण किया। विद्युत निगम ने सबसे अधिक 19872 वादों का निस्तारण किया। इसके बाद राजस्व विभाग ने सबसे अधिक 19430 वाद निस्तारित किए। वादकारी सत्येंद्र कुमार निवासी कोदई ने बताया कि बाइक का चालान पांच हजार रुपया हुआ था। लोक अदालत में आने पर लाभ मिला है। दिलीप निवासी संवरा ने बताया कि टेंपो का चालान छह हजार रुपया था। इसे जमा करने के लिए आया हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर न्यायिक अधिकारी पुनीत कुमार गुप्ता, प्रथम कान्त, प्रमोद कुमार गंगवार, ज्ञान प्रकाश तिवारी-द्वितीय, रामकृपाल, राम बिलास प्रसाद, संजय कुमार गोंड, शैलेश पाण्डेय, पराग यादव, गार्गी शर्मा, प्रियंका यादव, सुरभि सिंह, आशुतोष सिंह, अनिल कुमार मिश्रा, विरेन्द्र कुमार पाण्डेय, सरला दत्ता, संजीव कुमार तिवारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed