फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   कोर्ट कार्यालय में आग के बाद पीड़ितों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

कोर्ट कार्यालय में आग के बाद पीड़ितों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Tue, 18 Dec 2018 12:50 AM IST
Updated Tue, 18 Dec 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
कोर्ट कार्यालय में आग के बाद पीड़ितों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें
बलिया। न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय न्यायालय के कार्यालय में रविवार की भोर में लगी आग में 6000 फाइलों के नष्ट होने के बाद संबंधित वादकारियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। मूल दस्तावेज आग की भेंट चढ़ जाने से आगे की कार्यवाही के लिए समय लगेगा। माना जा रहा है कि कुछ दस्तावेज ऐसे भी होंगे, जिसकी प्रति दूसरे जगह पर न मिले, ऐसे में वादकारियों को न्याय पाने में भी जद्दोजहद करनी होगी। बताया जाता है कि जिस कमरे में आ लगी, उसमें बांसडीहरोड, मनियर, दुबहर, हल्दी थाने के सरकारी मुकदमों तथा सिकंदरपुर थाने के परिवाद की पत्रावलियां रखी गई थीं। जिला जज की मानें तो कार्यालय में करीब साढ़े छह हजार फाइलें थीं, हालांकि अधिकांश फाइलों को सुरक्षित कर लिया गया है।
विज्ञापन

न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय न्यायालय के कार्यालय में आग लगने के दूसरे दिए सोमवार को कोर्ट खुलने के बाद अधिवक्ताओं में तरह-तरह की चर्चाएं रहीं। अधिवक्ता वहां आते-जाते रहे। कर्मचारी जली फाइलों के अवशेष हटाते रहे, बचे कागजात समेटते रहे। मजिस्ट्रेट की निगरानी में फाइलों को सुरक्षित स्थान पर रखवाया गया है। वहीं एहतियात के तौर पर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती भी वहां कर दी गई है। सूत्रों की माने तो ऐसे भी दस्तावेज जले होंगे जिनका फिर से तैयार कर पाना काफी मुश्किल होगा। आग की भेंट चढ़ चुकी फाइलों में से बची हुए कागजातों को छांटने का काम सोमवार को शाम तक चलता रहा। विभागीय कर्मचारी न्यायिक अधिकारियों की देखरेख में फाइलों में बचे हुए कागजातों को निकालकर अलग करने में लगे हुए थे। उधर, देर रात नाजिर की तहरीर पर कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कोतवाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद जांच की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed