फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   अधिकांश धान क्रय केंद्र चल रहे कागजों पर

अधिकांश धान क्रय केंद्र चल रहे कागजों पर

Sat, 17 Nov 2018 12:03 AM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
अधिकांश धान क्रय केंद्र चल रहे कागजों पर
बलिया। धान की खरीद पहली नवंबर से शुरू हो गई है लेकिन अभी कई स्थानों पर क्रय केंद्र ही नहीं खुले हैं। सहकारी समितियों के कर्मचारियों की हड़ताल पर होने के कारण भी क्रय केंद्र खुल नहीं पाए हैं, हालांकि हड़ताल अब समाप्त हो चुकी है। इन अव्यवस्थाओं के चलते धान की खरीद नहीं हो पा रही है। लगभग एक पखवाड़ा बीतने के बाद भी महज 2100 कुंतल धान की ही खरीद हो सकी है। जबकि कुछ इलाकों में फसल अभी तैयार नहीं है।
विज्ञापन

शासन की ओर से जिले में किसानों से कुल एक लाख 72 हजार मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें खाद्य विभाग के लिए सबसे अधिक 60 हजार और पीसीएफ को 40 हजार मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य है। धान खरीद के लिए जिले में अलग-अलग विभागों के कुल 52 क्रय केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इसमें विपणन की हाट शाखा के 14, पीसीएफ के 16 केंद्र, एग्रो के 5, भारतीय खाद्य निगम के एक, एनसीसीएफ के दो, कर्मचारी कल्याण निगम के 14 क्रय केंद्र हैं। शासन के निर्देश पर जिले में एक नवंबर से धान की खरीद शुरू हो चुकी है। डिप्टी आरएमओ ने बताया कि अभी जनपद के अधिकांश इलाकों में धान की फसल की कटाई चल रही है। हालांकि खासकर रसड़ा, हनुमानगंज, नगरा, सिकंदरपुर में किसानों के धान तैयारी के कगार पर हैं और वह क्रय केंद्रों पर लेकर धीरे-धीरे पहुंच रहे हैं। बताया कि अब तक 2100 कुंतल धान की खरीद हो चुकी है। 28 फरवरी तक धान की खरीद की जानी है। उधर, जनपद में धान खरीद को लेकर केंद्र तो निर्धारित कर दिए गए हैं लेकिन अधिकांश क्रय केंद्र बंद पड़े हैं।
विज्ञापन


45 फीसदी गाटे का सत्यापन लंबित
बलिया। धान खरीद को लेकर खासकर राजस्व विभाग की ओर से खूब उदासीनता बरती जा रही है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अभी तक करीब 45 फीसदी किसानों के पंजीकरण के बाद उनके खाते का सत्यापन तक नहीं हो सका है। धान बेचने के लिए कुल 10 हजार 306 किसानों ने पंजीकरण कराया। इसके सापेक्ष कुल 30 हजार 523 खाता के कुल 87897 गाटे का सत्यापन राजस्व विभाग के अधिकारियों की ओर से करना था लेकिन अभी 37 हजार 93 गाटे का सत्यापन लंबित है। बताया जाता है कि राजस्व विभाग के कर्मी सत्यापन को लेकर उदासीनता बरत रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन लघु और सीमांत किसानों की होगी खरीद
बलिया। क्रय केंद्रों पर होने वाले धान खरीद को लेकर शासन की ओर से व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है। जिला विपणन अधिकारी ने बताया कि इस साल धान खरीद के दौरान दो दिन मंगलवार और शुक्रवार का दिन लघु और सीमांत किसानों के लिए सुरक्षित रखा गया है। उन्होंने बताया कि इन दो दिनों में केवल इन्हीं किसानों के धान की खरीद होगी।


धान क्रय केंद्रों का निर्धारण कर दिया गया है। अभी अधिकतर इलाकों में धान की फसल तैयार नहीं होने के कारण खरीद कम हो रही है। अधिकांश क्रय केंद्रों का संचालन शुरू करा दिया गया है। पंजीकृत किसानों के ही धान की खरीद की जानी है, ऐसे किसान अपना पंजीकरण भी अवश्य करा लें।
नरेंद्र तिवारी, जिला विपणन अधिकारी, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed