फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   खुशखबरी: अब गरीब परिवारों का पांच लाख तक का होगा मुफ्त इलाज

खुशखबरी: अब गरीब परिवारों का पांच लाख तक का होगा मुफ्त इलाज

Thu, 26 Apr 2018 10:16 PM IST
Updated Thu, 26 Apr 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खुशखबरी: अब गरीब परिवारों का पांच लाख तक का होगा मुफ्त इलाज
बलिया। गरीबों को पांच लाख तक नि:शुल्क इलाज कराने के लिए केंद्र व प्रदेश की सरकार ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा मिशन के तहत आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की है। जिसमें गरीब पात्र एवं उसके अन्य सदस्यों का इलाज प्रत्येक वर्ष पांच लाख तक नि:शुल्क किया जाएगा। इस योजना का लाभ उठाने के लिए पात्रों का चयन वर्ष 2011 गणना के आधार पर जनपद के 17 विकास खंडों के एक लाख 10 हजार गरीब पात्रों का चयन केंद्र सरकार द्वारा किया गया है। जिसकी सूची स्वास्थ्य विभाग द्वारा गांव की आशा तथा बीडीओ द्वारा ग्राम सचिव को उपलब्ध करा दिया गया है। पात्रों की सत्यापन की जिम्मेदारी आशा व ग्राम सचिव को दी गई है। सत्यापन के बाद पात्रों को इसका लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा मिशन अंतर्गत आयुष्मान भारत दिवस 30 अप्रैल 2018 को पूरे भारत में मनाया जाना है। इस योजना का लाभ पाने के लिए पात्रों का चयन केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2011 गणना तथा सामाजिक, आर्थिक एवं जाति के आधार पर किया गया है। चिह्नित पात्रों के नाम की घोषणा ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित कैंप में संबंधित ग्राम सचिव द्वारा की जाएगी। वहीं आशा एवं ग्राम सचिव द्वारा सत्यापन कर फार्म पर नाम, राशन कार्ड व मोबाइल नंबर भरा जाएगा। तत्पश्चात सूची को अपलोड किया जाएगा। मरीज का इलाज शासन द्वारा चिह्नित प्राइवेट व सरकारी अस्पतालों में ही होगा। जिसका खर्च केंद्र सरकार 60 प्रतिशत तथा 40 प्रतिशत प्रदेश सरकार द्वारा वहन करेगी। इस योजना का लाभ पाने के लिए मरीज को अस्पताल में भर्ती होना पड़ेगा। पात्र लाभार्थी एवं उसके परिवार के सदस्यों के अलावा किसी अन्य व्यक्ति का नाम फार्म पर नहीं जुट पाएगा। इसमें आयु और संख्या का कोई प्रतिबंध नहीं है। आयुष्मान योजना अंतर्गत पथरी, बच्चेदानी, कैंसर, टीबी, हार्ट की बीमारी सहित अन्य गंभीर रोगों का इलाज नि:शुल्क किया जाएगा। सीएमओ डॉ. एसपी राय ने बताया कि चयनित लाभार्थियों को इस योजना का लाभ शत-प्रतिशत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed