फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   दो कॉलेजों की मान्यता पर हो सकता है खतरा

दो कॉलेजों की मान्यता पर हो सकता है खतरा

Sat, 17 Feb 2018 10:32 PM IST
Updated Sat, 17 Feb 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
दो कॉलेजों की मान्यता पर हो सकता है खतरा
बलिया। यूपी बोर्ड द्वारा संचालित हाईस्कूल गणित की परीक्षा के दौरान एसटीएफ की कार्रवाई के बाद कार्रवाई शुरू हो गई है। एक कॉलेज की मान्यता प्रत्याहरण तो दूसरे कॉलेज के केंद्र व्यवस्थापक व कॉलेज के खिलाफ कार्रवाई की भी तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

चार दिनों पहले हाईस्कूल गणित की परीक्षा के दौरान बालेश्वर इंटर कॉलेज शाह मुहम्मदपुर के प्रबंधक सत्यनारायण यादव के घर पर एसटीएफ की टीम ने छापेमारी कर बोर्ड परीक्षा की लिखी जा रही कापियों के साथ पांच लोगों को पकड़ा था। हालांकि टीम ने कॉलेज के केंद्र व्यवस्थापक को भी पकड़ लिया। एसटीएफ ने कुछ देर बाद ही सेंटर नहीं बने स्व. धर्मदेव आदर्श इंटर कॉलेज पर भी छापेमारी कर राजाराम इंटर कॉलेज सिसवार कला परीक्षा केंद्र की कापियां लिखते पांच लोगों को दबोचा था।
विज्ञापन

इस मामले में दो अलग-अलग मुकदमा दर्ज कर कुल 13 लोगों को आरोपित कर पुलिस ने चालान किया जबकि दो लोग नहीं पकड़े गए थे। बालेश्वर इंटर कॉलेज से संबंधित मुकदमे में पांच लोगों जगदीश यादव, शैलेंद्र यादव, जितेंद्र यादव, सत्येंद्र यादव व देवानंद भारती जमानत पर कोर्ट से छूटे। इसको लेकर शिक्षा विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बालेश्वर इंटर कॉलेज शाह मुहम्मदपुर की मान्यता प्रत्याहरण की संस्तुति की है। बताया जाता है कि दूसरे राजाराम इंटर कॉलेज के खिलाफ भी कार्रवाई करने की तैयारी चल रही है। उधर, एसटीएफ की कार्रवाई और मौके से बोर्ड परीक्षा की कापियां लिखते पकड़े गए लोगों को आसानी से जमानत मिलने पर रसड़ा पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठने लगे हैं। बताया जाता है कि शासन की ओर से परीक्षार्थियों को मुचलका उपलब्ध कराने व अन्य लोगों के पकड़े जाने पर अन्य धाराओं में चालान करने का प्रावधान किया है। लेकिन पुलिस ने कहीं न कहीं हल्की धाराओं का प्रयोग किया जिससे आरोपित आसानी से छूटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed