{"_id":"59aaf6c44f1c1b46738b4e22","slug":"41504376516-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अघोषित बिजली कटौती से लोगों की नींद खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अघोषित बिजली कटौती से लोगों की नींद खराब
Updated Sat, 02 Sep 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेल्थरारोड। नगर क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है। अघोषित विद्युत कटौती के चलते लघु उद्योग धंधे मंदी की मार झेलने को विवश हैं। वहीं आम जनजीवन अस्त -व्यस्त हो गया है।
नगरीय क्षेत्र के उप केंद्र में कभी भी सही ढंग से आपूर्ति नहीं की जाती। नगरीय क्षेत्र के उप केंद्र के लिए करमौता उप केंद्र से खींचे गए तार पेड़ों की डालों के बीच से होकर गुजरते हैं। हवा के मामूली झोंके से पेड़ की डाली तार पर गिरते रहते हैं। जिससे अक्सर आपूर्ति बाधित होती रहती है । अधिकारियों की मनमानी के चलते बकरीद पर लोग बिजली के लिए तरस गए । आपूर्ति में अनियमितता का आलम यह है कि नगर के एक भाग में लाइन है तो दूसरे भाग में अंधेरा रहता है। जबकि पूरे नगर में आपूर्ति के लिए लाइन मिलती है। नगरवासियों का कहना है कि आपूर्ति में शीघ्र सुधार नहीं हुआ तो वे आंदोलन को बाध्य होंगे।