फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   राजकीय इंटर तथा हाईस्कूल में प्रतिनियुक्ति पर रखे जाएंगे शिक्षक

राजकीय इंटर तथा हाईस्कूल में प्रतिनियुक्ति पर रखे जाएंगे शिक्षक

Wed, 23 Aug 2017 11:23 PM IST
Updated Wed, 23 Aug 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
राजकीय इंटर तथा हाईस्कूल में प्रतिनियुक्ति पर रखे जाएंगे शिक्षक
बलिया। माध्यमिक शिक्षा के शिक्षण व्यवस्था को दुरुस्त करने की कवायद तेज हो गई है। सरकार ने शिक्षकों की नियुक्ति में लगने वाले वक्त को देखते हुए फिलहाल वैकल्पिक व्यवस्था का प्रावधान किया है। इसके तहत बेसिक शिक्षा से एलटी ग्रेड के शिक्षकों को बतौर प्रतिनियुक्ति तथा माध्यमिक शिक्षा के सेवानिवृत्त शिक्षकों को बतौर मानदेय रखे जाएंगे। इस बाबत माध्यमिक शिक्षा निदेशक की ओर से जारी निर्देश जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को प्राप्त हो गया है। हालांकि विभाग अभी अन्य गाइड लाइन मिलने का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन

सरकार ने माना है कि माध्यमिक शिक्षा में शिक्षकों की कमी के कारण शिक्षा की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। अपर मुख्य सचिव संजय अग्रवाल ने बताया है कि प्रदेश के राजकीय इंटर कॉलेजों तथा राजकीय हाईस्कूल में सहायक अध्यापकों (एलटी) के 9437 एवं प्रवक्ता के करीब 2600 पदों के रिक्त होने के कारण कालेजों में शिक्षा व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो पा रही है। उक्त पदों पर लिखित परीक्षा के जरिए लोक सेवा आयोग के माध्यम से चयन की कार्रवाई की जानी है। इस चयन में समय लगना स्वाभाविक है, लिहाजा शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए रिक्त पदों पर अपरिहार्यता व तत्कालिता को देखते हुए बेसिक परिषद के अधीन कार्यरत शिक्षकों में से अर्हताधारी शिक्षकों को प्रतिनियुक्ति के आधार पर तथा राजकीय व अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों से सेवानिवृत्त सहायक अध्यापकों को मानदेय पर तैनात किए जाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

इनसेट...
चार सदस्यीय कमेटी करेगी चयन
बलिया। माध्यमिक शिक्षा विभाग में रिक्त सहायक अध्यापक पदों पर मानदेय या प्रतिनियुक्ति पर तैनाती के लिए शासन की ओर से चार सदस्यीय कमेटी बनाने का निर्देश जारी किया गया है। कमेटी के अध्यक्ष जिलाधिकारी या उनकी ओर से नामित सीडीओ या एडीएम होंगे। इसके अलावा बतौर सदस्य प्राचार्य डॉयट, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा सदस्य सचिव जिला विद्यालय निरीक्षक होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट...
बेसिक शिक्षकों को वरीयता
बलिया। माध्यमिक शिक्षा विभाग में खाली पड़े सहायक अध्यापक पद पर चयन के लिए पहले चरण में बेसिक शिक्षा विभाग के अध्यापकों से आवेदन लिए जाएंगे। इसके बाद भी पद रिक्त होते हैं तो माध्यमिक शिक्षा के सेवानिवृत्त शिक्षकों के आवेदन लिए जाएंगे।
इनसेट...
यह होंगी शर्तें
बलिया। प्रतिनियुक्ति पर लिए जाने वाले सहायक अध्यापकों की प्रतिनियुक्ति अवधि 31 मार्च 2019 या पद के सापेक्ष नियमित नियुक्ति होने तक, जो पहले हो तक ही होगी। मानदेय पर रखे जाने वाले सेवानिवृत्त शिक्षकों की सेवा अवधि 31 मार्च 2018 या नियमित नियुक्ति होने तक, जो पहले हो तक ही होगी। प्रतिनियुक्ति पर आने वाले शिक्षकों को बेसिक शिक्षा से मिलने वाला वेतन ही मिलेगा।
इनसेट...
विभाग कर रहा गाइड लाइन का इंतजार
बलिया। माध्यमिक शिक्षा विभाग के राजकीय इंटर तथा राजकीय हाईस्कूल में रिक्त पदों पर प्रतिनियुक्ति तथा मानदेय पर शिक्षकों को रखने का फरमान तो मिला है। लेकिन मानदेय के निर्धारण के अलावा तैनाती को लेकर अपनाई जानेवाली प्रक्रिया के बाबत विभाग को गाइड लाइन का इंतजार है। बताया जाता है शासन की ओर से जल्द ही इसको लेकर गाइड लाइन जारी किया जाना है। इसके मिलने के बाद प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी।

वर्जन=
माध्यमिक शिक्षा के राजकीय इंटर तथा हाईस्कूल में रिक्त सहायक अध्यापक पदों पर प्रतिनियुक्ति तथा मानदेय पर रखने के बाबत निर्देश प्राप्त हो गया है। अन्य गाइड लाइन मिलने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
= अमर नाथ राय, जिला विद्यालय निरीक्षक, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed