{"_id":"5955443d4f1c1bca518b475e","slug":"41498760253-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरहा क्षेत्र का होगा सर्वांगीण विकास: आनंद स्वरूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरहा क्षेत्र का होगा सर्वांगीण विकास: आनंद स्वरूप
Updated Thu, 29 Jun 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘बांसडीहरोड(बलिया)। थाना क्षेत्र के सलेमपुर स्थित एक विद्यालय में बुधवार को जल कल्याण सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि सदर विधायक आनंद स्वरूप शुक्ल रहे। उन्होंने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि सुरहा क्षेत्र को विकसित करने के लिए योजना बनाई गई है। क्षेत्र की समस्याएं दूर होंगी और उसका सर्वांगीण विकास होगा। सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक आसानी से पहुंच सके, इस दिशा में प्रयास किया जाएगा। राशन कार्ड हर हाल में पात्रों को मिलेगा। अभी जो टीम जांच कर रही है, वह सही तरीके से नहीं कर रही है। इसकी वैकल्पिक व्यवस्था करके उच्चाधिकारियों की देखरेख में गांव में शिविर लगाकर पात्रों का राशन कार्ड बनाया जाएगा। अंत्योदय कार्ड समाज का अंतिम पायदान पर खड़े लोगों के जीविका के लिए होता है। अगर अपात्र लोग किसी तरीके से अंत्योदय कार्ड में शामिल मिले तो उसके संबंधित अधिकारी पर भी के ऊपर सख्त कार्रवाई की जाएगी। कहा कि 2018 तक हर गांव में 24 घंटे बिजली मिलेगी। भू-माफियाओं द्वारा किसी गरीब की जमीन कब्जा किसी भी हालत में नहीं होने जाएगा। इस मौके पर राजीव मोहन चौधरी, माया शंकर, अजीत सिंह, सुनील गुप्त, विनोद सिंह, खड़ग तिवारी, कयामुद्दीन अंसारी, मदन सिंह, कृपाशंकर तिवारी, मोहन मिश्र, पंकज मिश्र, धर्मेंद्र पांडेय, अनुभव सिंह, अवध नारयण तिवारी, ढोलन तिवारी आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मायाशंकर राय एवं संचालन राजेश राय ने किया।
सुरहा महोत्सव का आडिशन फार्म अब सात जून तक
बलिया। सुरहा महोत्सव 2017 के लिए संबंधितों की बैठक चंद्रशेखर उद्यान में बुधवार की शाम हुई। जिसमें 20 और 20 से कम उम्र के नए गायक कलाकारों एवं विशिष्ट श्रेणी में दिव्यांग गायकों का आडिशन फार्म की तारीख 30 जून से बढ़ाकर सात जुलाई कर दी गई है। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि मांगलिक कार्यक्रम के कारण अधिकांश गायक, कलाकार समयाभाव में अपना आडिशन फार्म नहीं जमा कर पाए थे जिसकी वजह से तिथि बढ़ाई गई है। इस मौके पर लोकगीत गायक बंटी वर्मा, कन्हैया हरिपुरी, अशोक तिवारी अशोक, सुनीता पाठक, हरिनारायण सिंह हलचल, रामेश्वर सिंह, पंकज पाठक, अनुभव सिंह आदि लोग मौजूद रहे। संचालन कार्यक्रम संयोजक श्याम प्रकाश शर्मा रहे।