{"_id":"610829828ebc3e8422308e42","slug":"400-kv-transmission-substation-ready-in-nagpur-ballia-news-vns603933088","type":"story","status":"publish","title_hn":"अत्याधुनिक 400 केवी ट्रांसमिशन उपकेंद्र नागपुर में बनकर तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अत्याधुनिक 400 केवी ट्रांसमिशन उपकेंद्र नागपुर में बनकर तैयार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसड़ा। तहसील क्षेत्र के नागपुर गांव स्थित कताई मिल की भूमि पर करीब 475 करोड़ की लागत से 10 हेक्टेयर में बना पूर्वांचल का पहला अत्याधुनिक 400 केवी ट्रांसमिशन उपकेंद्र ऊर्जाकृत हो गया है। बताया जा रहा है कि सितंबर के अंतिम सप्ताह में इससे अन्य उपकेंद्रों को बिजली मिलना आरंभ हो जाएगा। यह ट्रांसमिशन सिस्टम पूरी तरह ऑटोमेटिक है। गैस इंसुलेटेड सिस्टम के जरिए लोड को नियंत्रित किया जा सकेगा। इस तकनीक पर बनने वाली यह हाईटेक ट्रांसमिशन यूनिट पूर्वांचल में पहली प्रोजेक्ट है।
बता दें कि दो साल पूर्व अत्याधुनिक 400 केवी ट्रांसमिशन उपकेंद्र का निर्माण कार्य कार्यदायी एजेंसी बीएचएल ने शुरू किया था, जो बनकर तैयार हो गया है। इस ट्रांसमिशन केंद्र से बलिया के अलावा मऊ व गाजीपुर के 100 से अधिक सब स्टेशनों को जोड़ने का प्लान है। इससे करीब 10 लाख लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। इसके साथ ही गर्मी में निर्बाध बिजली मिलनी आरंभ हो जाएगी। इस बाबत खालिद फजल अधिशासी अभियंता बलिया खंड, उप्र पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन लिमिटेड ने बताया कि इब्राहिमपट्टी पावर ग्रिड से जोड़ने के लिए पूर्वांचल का पहला अत्याधुनिक जीआईएस तकनीक का ट्रांसमिशन केंद्र बनकर तैयार है। यह सफलतापूर्वक ऊर्जाकृत हो गया है। उम्मीद है कि सितंबर के अंतिम सप्ताह तक इससे जुडे़ उपकेंद्रों को बिजली आपूर्ति शुरू हो जाएगी। सीनियर मैनेजर शिव कुमार ने बताया की सिविल में 90 प्रतिशत एवं इलेक्ट्रिक में 85 प्रतिशत कार्य हो चुके है। अगर बारिश से कोई दखलंदाजी नहीं हुई तो अगस्त में विद्युत आपूर्ति बहाली शुरू हो जाएगी।