फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   40 pairs of wrestlers tried their bets in wrestling

कुश्ती में 40 जोड़ी पहलवानों ने आजमाए दांव

Sun, 28 Feb 2021 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
40 pairs of wrestlers tried their bets in wrestling
विशुनपुरा क्षेत्र के तुर्की दौलतपुर स्थित खेल मैदान में आयोजित दंगल प्रतियोगिता में दाव-पेच दिख - फोटो : BALLIA
विशुनपुरा। क्षेत्र के तुर्की दौलतपुर स्थित खेल के मैदान में स्व. पारस सिंह स्मृति कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को किया गया। जिसमें दिल्ली, हरियाणा, पश्चिमी एवं पूर्वी यूपी के 40 जोड़ी पहलवानों ने अपने दाव आजमाए। अधिकतर कुश्तियां बराबरी पर छूटी। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सकलदीप राजभर ने पहलवानों से हाथ मिलाकर किया। उन्होंने कहा कि कुश्ती भारत का प्राचीन खेल है। विलुप्त हो रहे इस खेल को बचाने के लिए यह प्रयास सराहनीय है।
विज्ञापन

इसके उपरांत हुए मुकाबले में कुंज बिहारी बलिया व भीम पहलवान वाराणसी के बीच 15 हजार की कुश्ती रोचक रही। जिसमें कुंज बिहारी विजयी रहे। प्रतियोगिता में अनामिका कानपुर और अनु गोरखपुर के बीच 5 मिनट की रोचक कुश्ती हुई, जिसमें अनामिका ने अनु को पटखनी देकर जीत हासिल की। वहीं ब्यूटी सिंह लखनऊ स्टेडियम और काजल गाजीपुर के बीच हुई 5 मिनट की कुश्ती में ब्यूटी ने काजल को धूल चटा दिया। प्रमोद विशुनपुरा बलिया और मुन्ना मांझी बिहार के बीच हुई 5 मिनट की कुश्ती में प्रमोद विजयी रहे। इसके अलावा अजीत बलिया और सम्हारु कुरुक्षेत्र के बीच हुई कुश्ती में अजीत विजयी रहे। राम मनोहर मऊ और कमलजीत इंदौर एमपी, संजय बलिया व देवानंद कुरुक्षेत्र, जनार्दन हरियाणा व विवेक बलिया, उपेंद्र हरियाणा व अभिजीत मऊ, अरविंद दिल्ली व मनीष बलिया सहित डेढ़ दर्जन कुश्ती बराबरी पर छूटी। उद्घोषक के रूप में हरिवंश यादव व रेफरी के रूप में दिनेश यादव व लालमन पहलवान रहे। आयोजक चन्द्रभान सिंह पूर्व जिला केशरी नैनीताल ने मुख्य अतिथि एवं पहलवानों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर शशिप्रकाश चौरसिया, पूर्व जिला केसरी राममनोहर, राजेश पासवान, सुनिल यादव, बालकृष्ण चौहान, हाजी अबरार, राघवेंद्र प्रताप आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed