{"_id":"63b85aa407b5c43bc36f8ac0","slug":"39-boxes-of-english-liquor-being-taken-to-bihar-recovered-ballia-news-vns692252523","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: बिहार ले जाई जा रही 39 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: बिहार ले जाई जा रही 39 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद
विज्ञापन
हल्दी। स्थानीय पुलिस ने थाना क्षेत्र के भरसौता पेट्रोल पंप के करीब से कार में लदी 39 पेटी अंग्रेजी शराब को जब्त किया है। मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरा भागने में सफल रहा। आरोपी का चालान कर दिया गया है।
थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की देर शाम स्थानीय चट्टी पर गश्त कर रहे थे। सूचना मिली कि चार पहिया वाहन में दो व्यक्ति बलिया से बैरिया की तरफ शराब ला रहे हैं। कुछ दूरी पर पुलिस ने वाहन चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान कार दिखाई दी। गाड़ी में बैठे दोनों लोग भागने लगे। पुलिस ने एक को पकड़ लिया, जबकि दूसरा भागने में सफल रहा।
पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम राजकुमार पासवान उर्फ टारजन पुत्र वीरेंद्र पासवान निवासी दलन छपरा थाना दोकटी बताया। जो व्यक्ति भागा, उसका नाम अजय है। तलाशी के दौरान उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद किया गया। पुलिस ने वाहन को सीज कर दिया। वहीं, आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर शुक्रवार को न्यायालय चालान कर दिया।