{"_id":"672bcab0f3cf9bbd2e0918c4","slug":"384-bottles-of-english-liquor-recovered-from-car-with-fake-number-plate-ballia-news-c-190-1-ana1001-126236-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: फर्जी नंबर प्लेट लगी कार से 384 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: फर्जी नंबर प्लेट लगी कार से 384 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद
विज्ञापन
बलिया। जनेश्वर मिश्र सेतु के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट लगी कार से 384 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की है। इस दौरान एक तस्कर को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया।
सीओ सिटी गौरव शर्मा ने बताया कि दुबहड़ थाने के प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह पुलिसकर्मियों के साथ जनेश्वर मिश्र सेतु के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। एक सेंट्रो कार आती दिखाई दी। तलाशी ली गई। पिछली सीट के निचले हिस्से में चेंबर बनाकर 384 बोतल शराब रखी गई थी। जांच करने पर कार का नंबर फर्जी पाया गया। कार का पंजीकरण दिल्ली का था। तस्करों ने इसे बदलकर बिहार का नंबर लिख दिया था। पुलिस ने कार में बैठे चुटकुन साहनी निवासी भागवतपुर थाना वैशाली बिहार को गिरफ्तार कर लिया। चालन कर दिया।
-- -- -- -- -- -- --