फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   38,000 Candidates to Appear in UP Home Guard Recruitment Exam

Ballia News: उप्र होमगार्ड भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 38 हजार परीक्षार्थी

Wed, 22 Apr 2026 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
38,000 Candidates to Appear in UP Home Guard Recruitment Exam
बलिया। उप्र होमगार्ड भर्ती-2025 परीक्षा 25 अप्रैल से प्रारंभ होगी। प्रत्येक केंद्रों पर परीक्षा दो पालियों में कराई जाएगी। सभी परीक्षा दिवस पर दोनों पालियों में कुल 6384 परीक्षार्थी प्रतिभाग करेंगे। इसके लिए कुल 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जहां पर सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाएगी। लिखित परीक्षा प्रत्येक पाली में 120 मिनट की होगी। परीक्षा 25 अप्रैल से आरंभ होकर 27 अप्रैल तक होगी। परीक्षा के प्रथम दिन प्रथम पाली की परीक्षा प्रात: 10 से मध्यांह 12 बजे तक होगी। वहीं दूसरी पाली की परीक्षा शाम तीन से शाम पांच बजे तक संपन्न कराई जाएगी।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए कुल 15 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा के प्रत्येक दिवस में 6384 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इस प्रकार तीन दिवसीय परीक्षा में कुल 38 हजार 304 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। सभी परीक्षा केंद्र पर एक-एक सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात होंगे। इतनी ही संख्या में स्टैटिक मजिस्टेट भी होंगे। सभी परीक्षा केंद्रों पर एक-एक केंद्र व्यवस्थापक होंगे। जिसमें 15 आंतरिक व 15 वाह्य केंद्र व्यवस्थापक शामिल हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा पत्र के अनुसार सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक एवं सहायक केंद्र व्यवस्थापक की तैनाती कर दी गई है। परीक्षा केंद्रों के आसपास करीब एक किलोमीटर की परिधि में कोई भी फोटो स्टेट कापी मशीन व साइबर कैफे नहीं खुला रहेगा।
विज्ञापन

24 परीक्षार्थियों पर होंगे दो कक्ष निरीक्षक
प्रत्येक परीक्षा कक्ष में 24 परीक्षार्थियों पर दो कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की गई है। परीक्षा कक्ष में इससे अधिक परीक्षार्थी होने पर दो अतिरिक्त कक्ष निरीक्षक तैनात किए जाएंगे। केंद्र व्यवस्थापक द्वारा प्रत्येक परीक्षा केंद्र में 50 प्रतिशत कक्ष निरीक्षकों की नियुक्ति संबंधित परीक्षा केंद्र में नियुक्त शिक्षकों में से की जाएगी। शेष 50 प्रतिशत कक्ष निरीक्षक अन्य विद्यालयों से जिलाधिकारी द्वारा नामित कर दिए गए हैं। कुल 6384 परीक्षार्थियों पर 520 कक्ष निरीक्षक की आवश्यकता होगी। जिसमें 260 आंतरिक कक्ष निरीक्षक एवं 260 वाह्य कक्ष निरीक्षक नामित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed