फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   38 villages of Sohav block have been marked, survey report of crops is being prepared

सोहांव ब्लॉक के 38 गांवों को किया चिह्नित, फसलों की सर्वें रिपोर्ट हो रही तैयार

Thu, 16 Sep 2021 10:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 10:17 PM IST
विज्ञापन
38 villages of Sohav block have been marked, survey report of crops is being prepared
बलिया। कृषि विभाग और बीमा एजेंसी की ओर से बाढ़ से फसलों के नुकसान का सर्वे जारी है। संयुक्त टीम ने अब तक सोहांव ब्लॉक के 38 गांवों को चिह्नित किया है, जहां फसलों को बाढ़ ने बर्बाद कर दिया है। सर्वे में खरीफ की सभी फसलों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

करीब एक माह पहले गंगा में आई बाढ़ के कारण बड़े पैमाने पर फसलों की क्षति हुई साथ ही सौ से अधिक गांव भी पानी से घिर गए थे। गंगा का जलस्तर कम होने के बाद कृषि विभाग व बीमा एजेंसी के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने फसलों का सर्वे शुरु कर दिया है। जिला कृषि अधिकारी की माने तो सोहांव ब्लॉक के 38 गांवों की फसलें बाढ़ से काफी प्रभावित हुई हैं। बताया कि सर्वे रिपोर्ट तैयार किया जा रहा है और बीमित किसानों को क्षतिपूर्ति भुगतान के लिए एग्रीकल्चर क्रॉप इंश्योरेंस कंपनी के राज्य प्रबंधक को पत्र भेजा गया है। यह भी बताया कि सर्वे में खरीफ की सभी फसलों को शामिल किया गया है, जो भी फसल क्षतिग्रस्त होगी उसकी सर्वे रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed