फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   3788 teachers of the district will be hi-tech, will get tablets

Ballia News: जिले के 3788 अध्यापक होंगे हाईटेक, मिलेगा टैबलेट्स

Thu, 12 Oct 2023 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Oct 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
3788 teachers of the district will be hi-tech, will get tablets
बलिया। परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक तथा कंपोजिट विद्यालयों के मुख्याध्यापक अब हाईटेक होंगे। शासन की ओर से मुख्याध्यापक व दो सहायक शिक्षकों को टैबलेट देने की तैयारी चल रही है। इसके तहत बुधवार को शासन से 3788 टैबलेट्स की पहली खेप जिला मुख्यालय पहुंची, जिसे विभाग शिक्षकों में बांटने की तैयारी में जुट गया है।
विज्ञापन

जनपद में करीब 2249 परिषदीय विद्यालय संचालित हो रहे हैं। इनमें 1598 प्राइमरी विद्यालय, 252 उच्च प्राथमिक विद्यालय और 392 कंपोजिट विद्यालय संचालित हैं। इनमें करीब नौ हजार अध्यापक तैनात है। शासन व विभाग की ओर से कायाकल्प योजना के तहत विद्यालयों में मूलभूत सुविधाएं पूर्ण कराई जा रही है। कुछ परिषदीय विद्यालयों में एलईडी लगाकर स्मार्ट क्लास संचालित की जा रही है। इसी क्रम में शासन व विभाग की ओर से शिक्षकों को हाईटेक करने के लिए टैबलेट दिए जाएंगे, ताकि मुख्याध्यापक वर्चुअल विभिन्न योजनाओं से सीधे जुड़ सकें। साथ ही विभाग का डाटा ऑनलाइन विद्यालयों में बैठकर अपलोड कर देंगे। इससे नवाचार को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed