फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   3.65 lakh cheated in the name of getting a job

Ballia News: नौकरी दिलवाने के नाम पर 3.65 लाख ठगे

Mon, 26 Feb 2024 02:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
3.65 lakh cheated in the name of getting a job
बलिया। जनपद में आए दिन धोखधड़ी के मामले आने के बावजूद लोग ठगों के गिरफ्त में आकर अपनी गाढ़ी कमाई गंवा दे रहे हैं। सबकुछ गंवाने के बाद कार्रवाई के लिए थानों से लगाय न्यायालय का चक्कर लगाने को मजबूर हो जाते हैं। गड़वार थाने के रतसड़ निवासी रमेश सिंह ने पिता पुत्र पर बेटे की नौकरी खनिज निरीक्षक के पद पर लगवाने के नाम पर 3,65,500 रुपये छलपूर्वक हड़पने का आरोप लगाया। सदर कोतवाली पुलिस ने पिता पुत्र पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

रमेश सिंह ने तहरीर में आरोप लगाया कि धर्मेंद्र सिंह निवासी ताखा आठ अक्तूबर 2021 को मेरे घर अपने लड़के राजन सिंह को लेकर आया। कहा कि राजन नौतनवा गोरखपुर में रेलवे विभाग में इंजीनियर हैं। इसकी जान पहचान बिहार सचिवालय पटना के उच्च अधिकारियों से है। आपके लड़के सौरभ को खनिज निरीक्षक के पद पर नियुक्ति करवाने के बदले 15 लाख रुपये की मांग की। बाप बेटे के झांसे में आकर राजन को नौ नवंबर 2021 को पहली किस्त के रूप में 1.40 लाख रुपये लिया, उसके बाद अलग खाते में 3,65,500 रुपये दे दिए। इसी बीच पता चला कि राजन सिंह 30 लाख रुपये की ठगी के मामले में बनारस से गिरफ्तार होकर बांसडीह पुलिस के हिरासत में है। इसकी जानकारी होने पर ठगी होने की जानकारी हुई। कोतवाल संजय सिंह ने बताया की पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed