{"_id":"66f87b5432d7b209d00beec4","slug":"354-lakh-farmers-will-get-pm-samman-nidhi-ballia-news-c-190-1-bal1002-123709-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: 3.54 लाख किसानों को मिलेगी पीएम सम्मान निधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: 3.54 लाख किसानों को मिलेगी पीएम सम्मान निधि
विज्ञापन
बलिया। प्रधानमंत्री किसान निधि की 18वीं किस्त जल्द जारी हो सकती है। 3.54 लाख किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि मिलेगी। पिछली बार जून में 3.43 किसानों को लाभ मिला था।
कृषि विभाग ने केवाईसी पूरा करने वाले किसानों को डाटा भेज दिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि अक्तूबर माह में किसानों के खाते में धनराशि आ सकती है। जिले में 154073 किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ मिलेगा। पिछले बार किसान सम्मान निधि पाने वाले किसानों से इस बार 10,762 किसान अधिक होंगे। पिछले जून में 343311 किसानों के खाते में धनराशि आई थी। जिले में अधिक से अधिक किसानों को पीएम किसान निधि का लाभ किसानों को मिले इसके लिए कृषि विभाग में अगल से काउंटर खोला गया है। जहां किसानों की समस्याओं को निस्तारण किया जाता है।
उप कृषि निदेशक प्रसार मनीष कुमार सिंह ने बताया कि किसानों को सम्मान निधि की धनराशि के लिए केवाईसी करना अनिवार्य होता है। केवाईसी करने वालों की सूची तत्काल आनलाइन ही शासन को भेज दी जाती है। अक्टूबर माह के पहले पखवाड़े में किसानों की खाते में धनराशि आने की उम्मीद है। किसानों की सुविधा के लिए एक काउंटर भी खोला गया है।