फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   3538 people attended the health fair.

Ballia News: आरोग्य मेले में 3538 लोग पहंुचे

Mon, 13 Oct 2025 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
3538 people attended the health fair.
मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेला के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बछईपुर में मरीजों का उपचार करते चि
बलिया। सुबह-शाम गुलाबी ठंड व दिन में तेज धूप से बच्चों से लेकर बुजुर्गों की सेहत पर विपरीत असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

जुकाम के अलावा बुजुर्गों को सांस लेने में परेशानी व बच्चों को जुकाम के बाद जकड़न की परेशानी बढ़ गई है। जिले के 79 स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में ऐसी ही बीमारियों से पीड़ित लोग पहंुचे।
स्वास्थ्य केंद्रों पर वायरल संक्रमण, फीवर के अलावा गले में खरास, पेट दर्द, फंगल इंफेक्शन, आई फ्लू, जोड़ों में दर्द व सांस लेने की परेशानी वाले मरीज पहुंचे। एलोपैथ चिकित्सकों की कमी से होम्योपैथी व आयुष चिकित्सक व फार्मासिस्ट ने मरीजों का इलाज किया। कई केंद्रों पर खून जांच की आस में पहुंचे मरीज निराश हुए।
विज्ञापन

खून जांच के लिए स्वास्थ्यकर्मियों ने सीएचसी रेफर किया।आरोग्य मेला के नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. योगेंद्र दास ने बताया कि मेले में 3538 से अधिक मरीजों का इलाज हुआ। जिसमें से गंभीर हालत में मिले 10 मरीेजों को रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीमपुरा नंगर दो पर डॉ. अजीत कुमार ने 50 मरीजों तथा इंद्रौली मलकौली स्वास्थ्य केंद्र पर फार्मासिस्ट दिग्विजय सिंह ने 20 मरीजों का तथा मालीपुर स्वास्थ्य केंद्र पर आयुष चिकित्सक डॉ. खालिद ने 45 मरीजों का उपचार किया। डॉ. खालिद ने बताया कि बताया कि मौसम के बदलाव से टाइफाइड, एलर्जी के मरीज ज्यादा रहे। मरीजों को दवा देने के साथ सावधानी बरतने की सलाह दी गई।

इंदरपुर में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में न्यू पीएचसी बछईपुर पर वायरल फीवर, खांसी व एलर्जी के मरीजों की संख्या अधिक रही। प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. आशीष चौहान ने 60 मरीजों का परीक्षण कर उपचार किया। इस मौके पर कर्मचारी शैलेंद्र त्रिपाठी, बलबीर सिंह, दीपक राम मौजूद रहे। न्यू पीएचसी खंदवा पर डाॅ. सुनीता सिंह व न्यू पीएचसी कसौंडर पर डाॅ. राजेश यादव ने मरीजों का इलाज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed