फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   35 teachers were cheated in the name of giving them permanent jobs.

Ballia News: 35 शिक्षकों को स्थायी नौकरी देने के नाम पर ठगी

Mon, 10 Nov 2025 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
35 teachers were cheated in the name of giving them permanent jobs.
बलिया। दोकटी थाना क्षेत्र के लालगंज बहुआर स्थित कन्या जूनियर हाईस्कूल व राष्ट्रीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय को प्रदेश सरकार से अनुमोदन मिलने का झांसा देकर ठगी की गई है।
विज्ञापन

स्कूल में तैनात 35 शिक्षकों को स्थाई नौकरी देने के नाम पर प्रबंधक सहित 16 लोगों ने उनसे एक करोड़ से ज्यादा रुपये ले लिए। अब तक 20 शिक्षकों ने शिकायत की है। इसपर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। नगरा थाना क्षेत्र निवासी शिक्षक अमर नाथ यादव ने दोकटी थाने में 16 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित के मुताबिक उक्त दोनों विद्यालय का संचालन रमा तिवारी व आनंद प्रकाश करते हैं। मामले में पुलिस ने शनिवार को एक आरोपित प्रबंधक रमा तिवारी के पुत्र रूपेश तिवारी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। आरोपियों पर संगठित तरीके से कूटरचित अनुमोदन पत्र और नियुक्ति पत्र तैयार कर वितरित करने का आरोप है। थानाध्यक्ष दोकटी अनुपम जायसवाल ने बताया कि प्रबंधक की ओर से जो अनुमोदन लेटर शिक्षकों को दिखा गया, उसपर निवर्तमान एबीएसए के हस्ताक्षर भी हैं, जो मुकदमा में दर्ज किया गया है। धोखाधड़ी में लखनऊ के कुछ लोग शामिल हैं।
विज्ञापन

धोखाधड़ी की जानकारी होने पर जब पीड़ित शिक्षक ने धनराशि वापस मांगी तो विद्यालय के अध्यक्ष आनंद प्रकाश तिवारी ने चेक दे दिया। जो बैंक से बाउंस हो गए। तहरीर में पीड़ित ने बताया है कि आरोपियों ने शाहिद अंसारी से 25 लाख रुपये, सुनील तिवारी से 31 लाख रुपये, अमरनाथ यादव से 39 लाख रुपये तथा अन्य लोगो से 10 से 20 लाख रुपये लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed