फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   35 RO useless, no department is ready to fix it

Ballia News: 35 आरओ बेकार, ठीक कराने के लिए कोई विभाग नहीं तैयार

Tue, 14 Mar 2023 11:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Mar 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
35 RO useless, no department is ready to fix it
क्षेत्र के लोगों को गर्मी के मौसम में शुद्ध व शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के लिए तत्कालीन सांसद भरत सिंह द्वारा बैरिया तहसील क्षेत्र में 35 आरओ पेयजल सयंत्र लगवाए गए थे। सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन, बैरिया तहसील, रानीगंज बाजार, बैरिया त्रिमुहानी सहित सभी स्थानों पर लगी आरओ मशीन एक साल से खराब पड़ी हैं। न तो जल निगम इसकी सुध ले रहा है न ही स्थानीय पंचायत अथवा प्रशासन। करोड़ों का खर्च बेकार साबित हो रहा है। लोगों को गर्मी के मौसम में गला तर करने के लिए शीतल पेयजल नहीं मिल पाता है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि तहसील में लगे आरओ मशीन को ठीक कराने के लिए उपजिलाधिकारी बैरिया आत्रेय मिश्र ने जल निगम को पत्र भेजा था। इसके बावजूद जल निगम ने यह कहते हुए अपना पल्ला झाड़ लिया कि अब यह पंचायत के जिम्मे है। नगर पंचायत बैरिया में लगे सभी आरओ मशीन को ठीक कराएगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वहीं दूसरी तरफ ग्राम पंचायतों की स्थिति और भी खराब है। जल निगम के अधिकारियों के अनुसार शासन ने पेयजल को ग्राम पंचायतों के जिम्मे कर दिया है। ग्राम प्रधान बजट का हवाला देते हुए आरओ मशीन को ठीक कराने में असमर्थता व्यक्त कर रहे हैं।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी बैरिया आत्रेय मिश्र ने बताया की सभी आरओ मशीन को ठीक कराने के लिए जिलाधिकारी के माध्यम से समस्त खंड विकास अधिकारियों डीपीआरओ व नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को पत्र भेजा जा रहा है। इसके बाद भी अगर आरओ मशीन ठीक नहीं कराया गया तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए जिलाधिकारी से आग्रह करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


खरीद कर पानी पी रहे मरीज
फोटो सहित....
नवानगर। क्षेत्र के पीएचसी पंदह में लगा आरओ और हैंडपंप खराब पड़े हैं। मरीज पानी या तो खरीदकर पी रहे हैं या फिर आसपास दिख रहे हैंडपंप व टंकी से भरकर पी रहे हैं। अस्पताल में पानी का संकट आ गया है। एक साल पूर्व से आरओ सिस्टम खराब हो गया है। आरओ चलाने वाला कर्मचारी शिकायती पत्र भी दे चुका है। इसके बाद भी अब तक ठीक नहीं किया गया है। मरीजों को काफी दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed