फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   3.30 lakh cheated in the name of getting job in PGI

Ballia News: पीजीआई में नौकरी दिलाने के नाम पर ठग लिए 3.30 लाख

Thu, 28 Dec 2023 10:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Dec 2023 10:25 PM IST
विज्ञापन
3.30 lakh cheated in the name of getting job in PGI
खेजुरी पुलिस ने पीजीआई लखनऊ में नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवक से 3.30 लाख की ठगी करने का मुकदमा दर्ज किया है। मामला क्षेत्र के बालूपुर गांव का है। गांव निवासी विजय यादव पुत्र राम इकबाल यादव ने पुलिस को तहरीर देकर पीयूष श्रीवास्तव पुत्र रामनवल लाल श्रीवास्तव निवासी राघवनगर देवरिया पर नौकरी का झांसा देकर पैसा हड़पने तथा वापस न करने का आरोप लगाया है। प्रार्थी के अनुसार उक्त ठग ने पीजीआई में लखनऊ में स्थाई नौकरी दिलाने के नाम पर साल 2019 में पैसे की मांग की। सरकारी नौकरी के लालच में रिश्तेदारों से कर्ज लेकर पीयूष श्रीवास्तव को 330000 रुपये उसके आईसीआईसीआई तथा कोटेक महेंद्रा बैंक के खातों में ट्रांसफर कर दिया गया। कुछ दिनों बाद उसने पीजीआई का फर्जी ऑफर लेटर पकड़ा दिया। लेकिन नौकरी ज्वाइन करने पहुंचने पर विभागीय अधिकारियों ने उसे फर्जी करार दिया। जब उसके ऊपर पैसा वापसी का दबाव बनाया जाने लगा तो उसने आईआरसीटीसी में संविदा पर रखवाने का झांसा देकर कुछ समय और ले लिया। इस बीच वह धोखा देने की नियत से तथाकथित सचिवालय अधिकारी पुनीत गौतम तथा विकास भवन के अधिकारी के मोबाइल पर बात कर हमें बार- बार धोखा देता रहा। चार साल की अवधि बीतने के बाद भी उसने नौकरी नहीं दिलाई। अब उससे नौकरी की बात करने पर उसके द्वारा न सिर्फ टाल-मटोल किया जाता है अपितु पैसे वापस करने से साफ इंकार किया जा रहा है। यही नहीं पीयूष श्रीवास्तव अब मारने- पीटने की धमकी देना भी शुरू कर दिया है। इस संबंध में एसएचओ अनिता का कहना है कि संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed