फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   33 feeders marked with high line loss, one lakh consumers on target

Ballia News: हाई लाइन लॉस वाले 33 फीडर चिह्नित, निशाने पर एक लाख उपभोक्ता

Tue, 18 Jun 2024 03:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
33 feeders marked with high line loss, one lakh consumers on target
बलिया। भीषण गर्मी में बिजली की खपत बढ़ने के कारण लो-वोल्टेज की समस्या खड़ी हो गई है। बिजली की लाइनें भी ओवरलोड हैं। आए दिन कहीं न कहीं फॉल्ट आ रहे हैं। इससे निपटने के लिए विद्युत निगम ने हाईलाइन लॉस वाले करीब 33 फीडर चिह्नित किए हैं। इन फीडरों से बड़े पैमाने पर बिजली चोरी की संभावना है, जिस पर अंकुश लगाने के लिए महकमा अभियान चलाने जा रहा है। उधर, अब तक चोरी छिपे एसी चलाने और कनेक्शन से अधिक बिजली का उपभोग करने पर 13 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इसके अलावा मंगलवार से चिह्नित इलाकों में छापा मारा जाएगा।
विज्ञापन

जिले में बिजली के करीब 3.58 लाख कनेक्शन धारक हैं। 11 सब डिविजन के 11 केवी वाले 50 फीडरों से इन्हें बिजली की आपूर्ति की जाती है। जिले में बड़े पैमाने पर लोग बिजली चोरी भी कर रहे हैं। इससे बिजली आपूर्ति की व्यवस्था बिगड़ गई है। निगम को जहां ज्यादा नुकसान हो रहा है, वहीं उपभोक्ताओं को भी लो-वोल्टेज, कटौती आदि दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। इसी को देखते हुए पॉवर कारपोरेशन ने सबसे अधिक घाटे वाले 33 फीडरों को चिह्नित कर हाई लाइन लॉस की सूची में डाल दिया है। इसी के साथ फीडरों से जुड़े करीब एक लाख उपभोक्ता भी विभाग के निशाने पर आ गए हैं। अब इन फीडरों से जुड़े इलाकों में छापा मारने का अभियान चलाएगा। बिजली चोरी करने वालों पर कार्रवाई होगी। अफसरों का मानना है कि इस अभियान से जिले में बिजली की समस्या को दूर करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

000
नगर क्षेत्र में बंपर बिजली चोरी :
हाई लाइन लॉस वाले फीडरों में विद्युत वितरण खंड द्वितीय के तीन विद्युत उपकेंद्र भी शामिल हैं। इनमें नगर के अलावा सुखपुरा और चितबड़ागांव शामिल हैं। नगरीय क्षेत्र के इन फीडरों में भी 87 से लेकर 90 फीसदी तक लाइन लॉस हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
जिले में बिजली चोरी रोकने के लिए हाई लाइन लॉस वाले 33 फीडर चिह्नित किए गए हैं। इन फीडरों से संबंधित इलाकों में मंगलवार से कार्रवाई तेज की जाएगी। जो भी बिजली चोरी, विधा के विपरीत या लोड से अधिक बिजली प्रयोग करता मिलेगा, उस पर कार्रवाई होगी। अब तक बिजली चोरी के मामले में 13 एफआईआर दर्ज हुई हैं। -नरेंद्र प्रकाश, एक्सईएन, विद्युत वितरण खंड द्वितीय।
----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed