{"_id":"67cde7e7f0c2d7e4fe0f1ed7","slug":"3276-patients-treated-in-jan-arogya-mela-ballia-news-c-190-1-ana1001-135233-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: जन आरोग्य मेले में 3276 मरीजों का इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: जन आरोग्य मेले में 3276 मरीजों का इलाज
विज्ञापन
बलिया। जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों के स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। आरोग्य मेला प्रभारी एसीएमओ डॉक्टर योगेंद्र दास ने बताया कि 81 स्वास्थ्य केंद्रों पर 3276 मरीजों का इलाज किया गया, 15 मरीज रेफर किए गए।
जिले मे मौसम के बदलाव से बच्चों से लेकर बुजुर्ग सर्दी, जुकाम सांस रोग से परेशान हैं। आरोग्य मेले में पहंुचाने वाले अधिकतर मरीज मौसमी बीमारी से पीड़ित थे।
इंदरपुर : न्यू पीएचसी कसौंडर में डाॅक्टर की तैनाती न होने से फार्मासिस्ट इमरान व होमियोपैथिक चिकित्सक नित्यानंद ने मरीजों का उपचार किया। न्यू पीएचसी किशोरगंज में फार्मासिस्ट अजय नारायण सिंह ने मरीजों का इलाज किया। यहां राजकीय होमियोपैथिक अस्पताल निकासी के चिकित्सक की ड्यूटी लगी थी किंतु वे आए और चले गए। न्यू पीएचसी इंद्रौली मलकौली में भी किसी चिकित्सक के न होने से फार्मासिस्ट दिग्विजय सिंह ने मरीजों की जांच कर दवा दी। न्यू पीएचसी मालीपुर में आयुष डाॅक्टर खालिद ने मरीजों का इलाज किया। नगरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर संविदा के चिकित्सक डाॅ. रामध्यान ने मरीजों का इलाज किया।