{"_id":"6907c256189ca549660e65ef","slug":"3158-people-treated-at-81-health-centers-23-referred-ballia-news-c-190-1-ana1001-151336-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: 81 स्वास्थ्य केंद्रों पर 3158 लोगों का इलाज, 23 रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: 81 स्वास्थ्य केंद्रों पर 3158 लोगों का इलाज, 23 रेफर
विज्ञापन
बलिया। बारिश व धूप के बीच मौसम के बदलाव से बच्चों से लेकर बुजुर्गों की सेहत पर विपरीत असर हुआ। जिले के 81 स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में मौसमी बीमारी के मरीज ज्यादा रहे।
आरोग्य मेला के नोडल एसीएमओ डॉ. योगेन्द्र दास ने बताया कि 3158 से ज्यादा मरीजों का इलाज हुआ। इसमें से 11 मरीेजों को सीएचसी व जिला अस्पताल रेफर किया किया गया। स्वास्थ्य केंद्रों पर वायरल, फीवर के अलावा गले में खराश, पेट दर्द, फंगल इंफेक्शन, आई फ्लू, जोड़ों में दर्द व सांस लेने की परेशानी वाले मरीज ज्यादा रहे।
जयप्रकाश नगर संवाददाता के अनुसार प्रभावती देवी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जयप्रकाश नगर पर 34 रोगी, पीएचसी मुरली छपरा पर 47 रोगी, न्यू पीएचसी टोला शिवन राय पर 11, न्यू पीएचसी कर्ण छपरा पर सात, न्यू पीएचसी बहुआरा पर नौ लोगों को जांच कर दवा दी गई। वहीं पीएचसी मुरली छपरा में टीवी के एक मरीज की जांच कर रोग की पुष्टि करते हुए इलाज शुरू किया गया।
विज्ञापन
इंदरपुर के न्यू पीएचसी बछईपुर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. आशीष चौहान ने 70 मरीजों का परीक्षण कर उपचार किया। न्यू पीएचसी खंदवा पर डा. सुनीता सिंह ने 20 मरीजों का उपचार किया। न्यू पीएचसी कसौंडर पर डा. राजेश यादव ने 24 मरीजों का परीक्षण कर इलाज किया।
नगरा मुख्यमंत्री जन अरोग्य मेले में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. रामध्यान ने 60 मरीजों का इलाज हुआ। इस मौके पर होम्योपैथ के डॉ. अभिमन्यु यादव, फार्मासिस्ट प्रमोद पटेल, मिथिलेश सिंह, अशोक यादव, मुकेश सिंह सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।
विशुनपुरा में पीएचसी भीमपुरा नंबर दो पर डॉ. अजीत कुमार ने 36 मरीजों तथा इंद्रौली मलकौली स्वास्थ्य केंद्र पर फार्मासिस्ट दिग्विजय सिंह ने 21 मरीजों का तथा मालीपुर स्वास्थ्य केंद्र पर आयुष चिकित्सक डॉ. खालिद 55 मरीजों का उपचार किया। टाइफाइड बुखार, एलर्जी एवं मौसमी रोगों से जुड़े मरीज शामिल रहे।