{"_id":"5cb37380bdec2214084cf5b7","slug":"31555264384-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हियुवा कार्यकर्ताओं ने मनाया स्थापना दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हियुवा कार्यकर्ताओं ने मनाया स्थापना दिवस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। हिंदू युवा वाहिनी के 18 वें स्थापना दिवस पर नगर के अग्रवाल धर्मशाला में एक विशाल सभा का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि राज्य मंत्री नीरज शाही तथा डॉ वीरेंद्र सिंह मंडल प्रभारी ने युवाओं को एकता और अखंडता का संकल्प दिलाया। इस दौरान की युवा कार्यकर्ताओं ने नगर में बाइक जुलूस निकालकर नगर भ्रमण किया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि नीरज शाही ने कहा कि विषम परिस्थितियों में अन्याय भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए हिंदू युवा वाहिनी के स्थापना आज से 18 साल पूर्व योगी आदित्यनाथ के द्वारा की गई थी।
इस ईमानदारी के बदौलत आज सुबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और 2 सालों में प्रदेश जितना विकास हुआ है। वह इतिहास में दर्ज हो चुका है। मंडल प्रभारी विरेंद्र सिंह ने कहा कि ऐतिहासिकता और भृगु ऋषि की जीवनी के संदर्भ में किसी से कुछ कहना नहीं है। देश के प्रथम समर की चिंगारी बलिया के माटी के लाल ने दी थी। जिला प्रभारी पंकज सिंह ने कहा कि बलिया की अखंडता संप्रभुता के लिए युवा कार्यकर्ता जी जान से लगे हुए हैं। इस मौके पर जिला अध्यक्ष मनीष सिंह उज्जैन, संयोजक अजय सिंह राजीव ने अतिथियों को 51 किलो का फूलों का हार भेंट किया। इस मौके पर सत्या सिंह, कन्हैया सोनी, निशांत मिश्रा, दीपक पटेल, रोहित सिंह, रजनीकांत यादव, कृष्णा, महेश गुप्ता, प्रयाग, नितिन अग्रहरी, विशाल, शशांक यादव, गुड्डू वर्मा, शेखर राय, अजय गुप्ता, शुभम सिंह, गौतम सिंह आदि मौजूद रहे।