फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   भारतीय वायु सेना को सलाम, मिठाई वितरण के साथ खुशी का इजहार

भारतीय वायु सेना को सलाम, मिठाई वितरण के साथ खुशी का इजहार

Tue, 26 Feb 2019 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
भारतीय वायु सेना को सलाम, मिठाई वितरण के साथ खुशी का इजहार
बेरूवारबारी। पुलवामा में हुए आतंकी हमले के जवाब में मंगलवार की सुबह में भारतीय वायु सेना के जवाबी कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई । जैसे ही सूचना टीवी चैनलों से मिली, वैसे-वैसे लोग खुशी से झूमने लगे। इसी कड़ी में बेरूआरबारी ब्लॉक मुख्यालय स्थित तिराहे पर स्थानीय लोगों द्वारा मिष्ठान वितरण कर अपनी खुशी का इजहार किया गया। कार्यक्रम में हर जाति धर्म के लोग उपस्थित रहे और भारतीय वायु सेना जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद आदि नारों के साथ मिष्ठान वितरण व तिरंगे झंडे को सलाम कर खुशी का इजहार किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य रूप से बसपा क्षत्रिय सभा के जिला अध्यक्ष उपेंद्र सिंह मुकुंदी, भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के निवर्तमान जिला महामंत्री अभिषेक सिंह, राष्ट्रीय जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीनदयाल पासवान ,सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह, नौशाद अली ,गुड्डूू अंसारी ,गोलू गुप्ता ,कर्मेश्वर यादव, धनजी कुमार ,सुनील सिंह, हरिंदर गुप्ता ,स्वामीनाथ राम ,सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपेंद्र सिंह मुकुन्दी ने कहा कि भारतीय वायु सेना के इस कार्रवाई से शहीद जवानों को उनके तेरही से एक दिन पहले उनके शहादत का बदला लेकर भारत के हर नागरिक का सीना गर्व से चौड़ा किया है । वहीं भाजयुमो के पूर्व महामंत्री अभिषेक सिंह ने कहा कि भारतीय वायु सेना का यह साहसी कदम भारत के युवाओं में नई ऊर्जा का संचार करेगा। वहीं, भारतीय प्रधानमंत्री के नेतृत्व को धन्यवाद देते हुए कहा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारतीय सेना अपने दुश्मनों का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम हुई है अगर पाकिस्तान इस तरह का दुस्साहसी कदम फिर उठाता है तो इस बार पाकिस्तान को नेस्तनाबूद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed