{"_id":"5c587a0bbdec225eb27aa3fd","slug":"31549302283-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुद्ध पानी उपलब्ध कराने के मामले में नगर पालिका फ्लाप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुद्ध पानी उपलब्ध कराने के मामले में नगर पालिका फ्लाप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। नगर के लोगों को यदि नागरिकों को शुद्ध पानी के लिए तरसना पड़े तो नगर पालिका की कार्यशैली पर सवाल उठना लाजिमी है। नगर पालिका की सप्लाई टंकियों से हो रही जलापूर्ति पहले ही आर्सेनिक की भेंट चढ़ चुका है। इससे निजात पाने के लिए नगर पालिका ने पहल जरूर की, लेकिन धीमी कार्य प्रगति के कारण अब भी हर वार्ड में आरओ प्लांट तथा प्रमुख जगहों पर वाटर एटीएम की योजना लगभग एक साल से अधर में लटकी पड़ी है। नगर पालिका की ओर से हर बार केवल जल्द कार्य पूरे होने की बात कही जाती है। ऐसे में मौजूदा समय में वाटर एटीएम और आरओ प्लांट एक सपना है और नगरवासियों को शुद्ध पानी उपलब्ध कराने में नगर पालिका पूरी तरह असफल है।
ग्राउंड रिपोर्ट:
केस: 1
पांच की जगह दो ही लगा एटीएम, जो अभी चालू नहीं
नगरवासियों को शुद्ध पानी उपलब्ध कराने के लिए 14वां वित्त से नगर पालिका ने पूरे नगर में कुल पांच प्रमुख जगहों पर वाटर एटीएम लगाने के लिए चयन किया। जिसमें रेलवे स्टेशन बलिया और चित्तू पांडेय चौराहे पर वाटर एटीएम तो लगा, लेकिन अभी तक वाटर एटीएम चालू नहीं हो सका। शेष बचे रोडवेज, कलेक्ट्रेट जो कि पहले से चयनित हैं, इन जगहों पर कब एटीएम लगेगा इसका कोई तय सीमा निर्धारित नहीं है।
केस: 2
टेंडर विवाद में उलझा है आरओ प्लांट योजना
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद जब नए सिरे से नगर पालिका की बोर्ड मीटिंग हुई तो सर्वसम्मति से नगर के सभी वार्ड में आरओ प्लांट लगाने की योजना प्रस्तावित हुआ। इसके बाद सितंबर 2018 में टेंडर हुआ, अक्टूबर में काम शुरू होना था। लेकिन इस बीच पता चला कि निविदा प्राप्त करने वाली संबंधित कंपनी फर्जी है, इसके बाद कंपनी के दऊपर जांच बैठाई गई और आज भी अधर में लटका है।
विज्ञापन
वर्जन:
शुद्ध पानी उपलब्ध कराने की दिशा में नगर पालिका निरंतर प्रयासरत है, जल्द ही वाटर एटीएम लगाया जाएगा। शेष बचे तीन के लिए जगह निर्धारित नहीं हो पाई है। आरओ प्लांट योजना का टेंडर जिस कंपनी को मिली कुछ तकनीकी गड़बड़ी के कारण फिलहाल रुका पड़ा है। जिस पर जल्द ही कुछ निर्णय लिया जाएगा।
डीके विश्वकर्मा
ईओ, नगर पालिका, बलिया