फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   जाति प्रमाण पत्र जारी करने को किया धरना-प्रर्दशन

जाति प्रमाण पत्र जारी करने को किया धरना-प्रर्दशन

Wed, 16 Jan 2019 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jan 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
जाति प्रमाण पत्र जारी करने को किया धरना-प्रर्दशन
बैरिया। गोड़ व खरवार को जाति प्रमाण पत्र जारी करने व भाजपा अनुसूचित जनजाति के जिलाध्यक्ष तारकेश्वर गोंड के खिलाफ तहसीलदार की ओर से अभद्र व्यवहार करने के मामले में मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर बुधवार को संगठन ने तहसील पर धरना-प्रदर्शन किया। उपजिलाधिकारी लालबाबू दुबे के आश्वासन पर छह घंटे बाद धरना-प्रदर्शन व आत्मदाह कार्यक्रम समाप्त किया गया। हालांकि जिलाध्यक्ष के आत्मदाह की चेतावनी को लेकर भारी संख्या में फोर्स तैनात रही।
विज्ञापन

गोंड जाति के सैकड़ों लोग बुधवार की सुबह 10 बजे से ही अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। दोपहर को आत्मदाह की चेतावनी देने वाले भाजपा अनुसूचित जनजाति के जिलाध्यक्ष तारकेश्वर गोंड को विरादरी के लोग कंधे पर बैठाकर तहसील प्रांगण में चल रहे धरना-प्रदर्शन स्थल पर ले गए। धरना स्थल पर बैठने के बाद भी पुलिस की निगाह अध्यक्ष के ऊपर ही रही। इस दौरान वक्ताओं ने तहसीलदार बैरिया के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। वक्ताओं का कहना था कि ऑनलाइन आवेदन करने के बाद तत्काल जनजाति का प्रमाण पत्र जारी हो। भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह बंटू ने कहा कि सांसद भरत सिंह ने इस मामले में जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत से वार्ता किया है, जिलाधिकारी ने प्रमाण पत्र जारी कराने का आश्वासन दिया है, साथ ही अभद्र व्यवहार करने वाले तहसीलदार के खिलाफ संवैधानिक कार्रवाई करने का भी आश्वासन दिया है। उपजिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि 1358 के खतौनी या वर्ष 1977 से 2003 तक बनी अनुसूचित जाति के प्रमाण पत्र की छायाप्रति व शैक्षणिक कोई प्रमाण पत्र साक्ष्य के रूप में देने पर प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। कहा कि तहसीलदार के अभद्र व्यवहार के मामले में जांच के बाद कार्रवाई होगी। मौके पर एएसपी व क्षेत्राधिकारी उमेश कुमार भी रहे। उधर, आत्मदाह की चेतावनी को लेकर फायर सर्विस की गाड़ी के साथ ही बैरिया, रेवती, दोकटी, हल्दी आदि थानों की फोर्स तैनात रही। इस मौके पर विजय बहादुर गोंड, आनंद शंकर, ददन, कृष्ण बिहारी, विजय गोंड, राजाराम, बच्चालाल, संजय, जिला पंचायत सदस्य अयोध्या प्रसाद हिंद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed