{"_id":"5bef0d6abdec2269774f15ac","slug":"31542393194-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ददरी मेले को दिलाएंगे राष्ट्रीय मेले का दर्जा: भरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ददरी मेले को दिलाएंगे राष्ट्रीय मेले का दर्जा: भरत
Updated Sat, 17 Nov 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। भृगु-दर्दर क्षेत्र में लगने वाले ऐतिहासिक, सांस्कृतिक ददरी मेला के नंदी ग्राम पशु मेला का भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके साथ ही एक माह तक चलने वाले ददरी मेले का विधिवत शुभारंभ हो गया। भूमि पूजन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद भरत सिंह, विशिष्ट अतिथि नगर विधायक आनंद स्वरूप शुक्ल, मंडलायुक्त आजमगढ़ जगतराज, नपाध्यक्ष अजय कुमार, भाजपा नेता साकेत सिंह सोनू ने विधिवत पूजन अर्चन कर मेला का औपचारिक शुभारंभ कराया।
सांसद भरत सिंह ने कहा कि ददरी मेला का नंदी ग्राम पशु मेला काफी प्राचीन है। इसका उल्लेख पुराणों में भी मिलता है। इस ऐतिहासिक मेले को भव्य स्वरूप देने के लिए प्रयासरत रहा हूं। किसी कारण से इस मेले को अब राष्ट्रीय मेले का दर्जा नहीं दिला सका लेकिन हर हाल में इसका स्वरूप राष्ट्रीय मेले के रुप में देखने को मिलेगा। इसके लिए नगर विकास मंत्री तथा नगर विकास सचिव से मिल चुका हूं। इस मौके पर नगर विधायक आनंद स्वरूप शुक्ल ने कहा कि ददरी मेला का ऐतिहासिक नाम पूरे देश में विख्यात है। नाम के अनुरूप इस मेले का विस्तार हो। गैर प्रांतों से आए व्यापारियों को उचित सम्मान मिले। कहा कि मेले को राष्ट्रीय स्तर का दर्जा मिले, इसके लिए हम सभी को मिल-जुलकर प्रयास करना चाहिए। इस मुद्दे पर शासन में प्रस्ताव रखा जाएगा। आजमगढ़ के मंडलायुक्त जगतपाल सिंह ने कहा कि ददरी मेले का नाम मैंने भी कई बार सुना है। इस राष्ट्रीय स्तर का दर्जा मिले। इसका भरपूर प्रयास किया जाना चाहिए। मेले के लिए नगरपालिका प्रशासन के पास खुद की जमीन होनी चाहिए। इससे मेले की आय भी बढ़ेगी। इस मौके पर विद्वान पंडित विपिन शुक्ल ने मुख्य यजमान सांसद भरत सिंह सहित विशिष्ट अतिथियों की मौजूदगी में पूजन अर्चन कराया। इसके उपरांत विशिष्ट अतिथि मंडलायुक्त जगतपाल सिंह तथा जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने आरती की। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक विजयपाल सिंह, नगर मजिस्ट्रेट डा. विश्राम, अधिशासी अधिकारी नपा दिनेश कुमार विश्वकर्मा, भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष साकेत सिंह सोनू, पूर्व सीएमओ डा. बद्री नारायण गुप्त, राजेंद्र चौधरी, शिवकुमार गुप्त, विमल पाठक, त्रिभुवन यादव, गिरिजेश गुप्ता, कमलेश कुमार वर्मा, आलोक जायसवाल, अभिषेक जायसवाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। संचालन रोशन जायसवाल एवं विजय बहादुर सिंह ने किया।
सड़क और नाली निर्माण को लेकर महिलाओं ने किया घेराव
बलिया। शहर के मिश्रनेउरी की महिलाओं ने शुक्रवार को सड़क, नाली सहित छह मुद्दों को लेकर नंदीग्राम पशु मेले के भूमि पूजन कार्यक्रम में पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक विजय पाल सिंह का घेराव किया। इस दौरान महिलाओं ने आरोप लगाया कि नपा के अधिशासी अधिकारी और नपा अध्यक्ष से कई बार शिकायत की गई लेकिन समस्या का हल नहीं निकाला गया। मोहल्लेवासियों का नाली करीब दो सालों से ध्वस्त है, जिससे सड़क पर पानी गिरता रहता है। आरसीसी नाली निर्माण की मांग रखी। साथ ही जर्जर सड़क का निर्माण कराने को भी कहा। इस दौरान नगर पालिका के ईओ दिनेश कुमार विश्वकर्मा मौक पर पहुंच गए और कहा कि नाली तथा सड़क निर्माण के लिए नगर पालिका की ओर से कवायद शुरू कर दी गई है, जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इस मौके पर इंद्रा देवी, लक्ष्मी देवी, चंदा देवी, अनीता, अन्नपूर्णा, संजू, लालसा, पुष्पा देवी आदि मौजूद रहीं।