फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   विश्व पर्यावरण दिवस पर जगह-जगह हुआ पौधरोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर जगह-जगह हुआ पौधरोपण

Wed, 06 Jun 2018 12:31 AM IST
Updated Wed, 06 Jun 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
विश्व पर्यावरण दिवस पर जगह-जगह हुआ पौधरोपण
बलिया। विश्व पर्यावरण दिवस पर जिले के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए गए। कहीं पौधरोपण तो कहीं विचार गोष्ठी आयोजित कर पर्यावरण दिवस के महत्व के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

विश्व पर्यावरण दिवस पर मंगलवार को टीडी कालेज परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत पर्यावरण संरक्षण एवं संकल्प दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर एनएसएस के स्वयंसेवकों ने पर्यावरण संरक्षण एवं पर्यावरण बचाओ अभियान के माध्यम से शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक भूमि, पंचायत भवन, प्राथमिक विद्यालयों, किसान के खेतों, मेड़ों एवं तालाब के किनारे वृक्ष लगाने के लिए गांव-गांव जाकर जागरूक करने का संकल्प दोहराया। पालीथीन के स्थान पर कपड़े के थैले का प्रयोग तथा वर्षा जल संचयन, जल स्रोतों को प्रदूषित न करने तथा पेट्रोल व डीजल बचाने एवं जैव विविधता संरक्षण के उपाय बताए गए। इस अवसर प्राचार्य डॉ. बीके सिंह, पूर्व प्राचार्य डॉ. दिलीप श्रीवास्तव, डॉ. साहेब दूबे, डॉ. ब्रजेश सिंह, डॉ. जैनेंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ. अजय कुमार पांडेय ने किया।
विज्ञापन

उधर शहर से सटे मिश्र नेवरी में गंगा मुक्ति एवं प्रदूषण विरोधी अभियान के राष्ट्रीय प्रभारी रमाशंकर तिवारी ने कई स्थानों पर पेड़ों की सिंचाई करने के साथ ही आंवला, छितनार आदि के पौधे के लगाने के पश्चात युवाओं को संबोधित किया। पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर अजयपाल सिंह यादव, राहुल यादव, सुभाष यादव, आशुतोष यादव, अजय वर्मा, विवेक सिंह आदि मौजूद रहे। इसीक्रम में बसंतपुर के सूर्यबदन विद्यापीठ में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण किया गया। पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक डॉ. गजेंद्र पाल सिंह और शिक्षकों की उपस्थित में कराया गया। इस मौके पर मनोज तिवारी, आशीष चौरसिया, सुधीर सिंह आदि रहे। उधर, सुरेंद्रनाथ सिंह मेमोरियल फाउंडेशन बलिया के तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत फाउंडेशन की अध्यक्षता साहित्यकार रश्मि सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। व्याख्यान माला को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अपने गाँव पर आयोजित कार्यक्रम मे शामिल होने का सुखद अहसास है। इस अवसर पर मुख्य रूप से अमित सिंह बघेल, विजया सिंह, शिखर सिंह, भानु प्रताप सिंह, मनोज सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीमपुरा। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर इब्राहिमपट्टी स्थित पावर ग्रिड सब स्टेशन के प्रांगण में पौधारोपण किया गया। इसमें फलदार पौधों के अलावा अधिक ऑक्सीजन देने वाले पौधों को भी लगाया गया। इसके बाद एक पर्यावरण पर एक गोष्ठी आयोजित की गई। जिसने पावर ग्रिड के सहायक महाप्रबंधक दीपक कुमार सिंह ने कहा कि आज हरे पेड़ो की अंधाधुंध कटाई हो रही है। जिससे हमारा पर्यावरण खतरे में है। अगर ऐसा ही रहा तो मानव का जीवन समाप्त होने में देर नहीं लगेगी। क्योंकि एक वृक्ष एक बालक के समान होता है। वहीं, पावर ग्रिड के सैकड़ों अधिकारियों वह कर्मचारियों ने मिलकर 5001 पौधे का पौधरोपण किया। साथ ही संकल्प लिया कि हम कभी भी वृक्ष नहीं काटेंगे। इस मौके पर मुख्य प्रबंधक गणेश अटरिया प्रबंधक राजकुमार, जेई अविनाश सिंह, राजू पेका, सोनू आनन्द, संजीव चौधरी, गंगा सागर अमित आदि मौजूद रहे।
भीमपुरा। पन्ना स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुशहा ब्राह्मण भीमपुरा नंबर एक प्रांगण में डीएलएड प्रशिक्षु व शिक्षकों ने पौधारोपण किया। वहीं वाद-विवाद प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। जिसमें पर्यावरण संरक्षण के बारे में चर्चा की गई। वहीं, विद्यालय के प्रबंधक कमलेश कुमार सिंह ने कहा कि पौधों से ही हमें जीवन मिलता। शुद्ध वायु के बिना जीवन संभव नहीं है। इस मौके पर विवेकानंद वर्मा, संजय गुप्ता, जय प्रकाश सिंह, निधि सिंह आदि लोग मौजूद रहे। बेल्थरारोड संवाददाता के मुताबिक विश्व पर्यावरण दिवस पर यादव समाज सेवा संस्थान की ओर से क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान तहसील, ब्लाक परिसर के अलावा क्षेत्र के सोनाडीह, पशुहारी ,पुराचट्टी आदि स्थानों पर पौधरोपण किया गया।
बेल्थरारोड। सीयर ब्लाक के डवाकरा हाल में आयोजित गोष्ठी में पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयत्न किए जाने का संकल्प जताया गया। उपजिलाधिकारी राधेश्याम पाठक ने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों के दोहन से पर्यावरण प्रदूषण का खतरा बढ़ गया है, और अखोप ग्राम के प्रधान प्रतिनिधि जनार्दन सिंह यादव ने पर्यावरण को स्वच्छ और शुद्ध रखने के लिए समाज के प्रबुद्ध वर्ग खासतौर पर युवकों से महत्वपूर्ण भूमिका के निर्वहन की अपील की। संस्थान की ओर से विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी पीएन त्रिपाठी, बेचन यादव हरिराम यादव, नंदलाल यादव, संजय कुमार, प्रशांत रंजन, परशुराम वर्मा, राशिद कमाल पाशा आदि लोग मौजूद रहे।

सिकंदरपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के दिन पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए सिकंदरपुर क्षेत्र के सभी प्रमुख जगहों पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें सिकंदरपुर थाना प्रांगण में क्षेत्राधिकारी सिकंदरपुर विजय प्रताप यादव, विकासखंड नवानगर में खंड विकास अधिकारी चंद्रमोहन कनौजिया, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर में चिकित्सा अधीक्षक डॉ अजय तिवारी, वन विभाग में वन दरोगा व्यास सिंह व पूर्व प्रधान दिलीप सिंह, सिकंदरपुर चौकी प्रांगण में चौकी प्रभारी देवेंद्र नाथ दुबे, किशोर चेतन में ग्राम प्रधान रजनीश राय, ग्राम पंचायत चकखान के प्राथमिक विद्यालय में ग्राम प्रधान श्रीमती शकुंतला देवी द्वारा पौधारोपण किया गया। प्रधान द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर घूम-घूम कर ग्रामीणों से निवेदन भी किया गया कि कम से कम आज के दिन एक-एक पौधे अपने हाथों से सभी लोग लगाएं। इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य रामू चौहान, पूर्व प्रधान फेंकू राजभर, अजय खरवार, दिनेश जायसवाल, बलिराम राजभर, आकाश राजभर, मनोज शर्मा, शैलेश शर्मा, प्रेम नारायण सिंह, सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed