फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   पांच सूत्री मांगों को लेकर शुरू की पदयात्रा

पांच सूत्री मांगों को लेकर शुरू की पदयात्रा

Fri, 23 Mar 2018 11:12 PM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
पांच सूत्री मांगों को लेकर शुरू की पदयात्रा
जेपी के पैतृक गांव जयप्रकाशनगर से भारतीय युवा एवं किसान चेतना मंच के सदस्यों ने अपनी पांच सूत्रीय मांग के साथ शुक्रवार को अपनी पदयात्रा शुरू की। पदयात्रा जयप्रकाशनगर से प्रारंभ होकर बीच रास्ते में नुक्कड़ सभा करते हुए युवाओं व किसानों को जागृत करते हुए प्रधानमंत्री कार्यालय वाराणसी पहुंचेगी। पदयात्रा में निकलने से पूर्व भारतीय युवा एवं किसान चेतना मंच के अध्यक्ष विवेक सिंह कौशिकेय के तत्वावधान में युवाओं ने पहले जेपी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के लिए दो मिनट का मौन भी रखा। पदयात्रा टीम के नेतृत्वकर्ता विवेक सिंह कौशिक के अनुसार उनकी पांच सूत्री मांगों में तमाम युवाओं को व्यावसायिक प्रशिक्षण दिया जाए एवं रोजगार सृजन योजना लागू किया जाए। बीएड, बीटीसी , बीपीएड, बीटेक से प्रशिक्षित युवाओं को नौकरी व रोजगार की गारंटी दी जाए। किसानों को सिंचाई के लिए बिजली मुफ्त की जाए। पदयात्रा में सहभागिता करने वाले युवाओं में अंबरिश ओझा, सत्यम तिवारी, आलोक कुंवर, मनीष पांडेय, अमित सिंह, राजू सिंह, दीपक तिवारी, भीम सिंह आदि लोग रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed