{"_id":"5aad4cd64f1c1b3a058b5b6b","slug":"31521306838-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 लाभार्थियों के विरूद्घ मुकदमा दर्ज करने के आदेश पर गरमाने लगी है राजनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 लाभार्थियों के विरूद्घ मुकदमा दर्ज करने के आदेश पर गरमाने लगी है राजनीति
Updated Sat, 17 Mar 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसड़ा। विकास खंड में प्रधानमंत्री आवास योजना में पैसा प्राप्त करने के बाद भी लाभार्थियों द्वारा आवास न बनाने पर खंड विकास अधिकारी द्वारा आठ गांवों में 25 लाभार्थियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत करने आदेश दिए जाने से गांवों की राजनीति गरमाने लगी है। अभी और गांवों में भी धन आहरण किए जाने के बाद भी आवास पूर्ण न किए जाने पर कार्रवाई की तैयारी चल रही है। अनेक लाभार्थियों द्वारा धन के अभाव में आवास पूर्ण करने में असमर्थता व्यक्त किया जा रहा है। जिसका प्रमुख कारण है आवास में पैसों की वसूली किया जाना है।
अधिकारियों द्वारा लाख दावे किए जा रहे हो, लेकिन सत्यता यह है कि धड़ल्ले से आवास लाभार्थियों से 20 से 30 हजार की वसूली की गई है। जिसका जीता जागता उदाहरण नीबू कबीरपुर गांव में निरीक्षण एवं चौपाल के दौरान मंडलायुक्त के सामने ही आवास लाभार्थियों ने आवास पर धन वसूली की शिकायत की। मुंडेरा गांव में आवास लाभार्थियों ने शपथ पत्र के साथ जिलाधिकारी के यहां प्रधान प्रतिनिधि पर आवास पर धन वसूली का आरोप लगा कर शिकायत की है। जिसपर त्रिस्तरीय टीम द्वारा जांच चल रही है। खंड विकास अधिकारी द्वारा आवास लाभार्थियों पर पैसा प्राप्त करने के बाद भी आवास निर्माण पूरा न होने पर की गई, कार्रवाई से गंवई राजनीति गरमा गई है। गांवों में विरोधी नेताओं के लिए आवास लाभार्थियों का बना बनाया एक मुद्दा मिल गया है, जो अब तहसील एवं ब्लाक मुख्यालय पर देखने को मिलेगा।