फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   चार विद्यालयों को बंद करने का एबीएसए ने दिया नोटिस

चार विद्यालयों को बंद करने का एबीएसए ने दिया नोटिस

Fri, 16 Feb 2018 11:32 PM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
चार विद्यालयों को बंद करने का एबीएसए ने दिया नोटिस
भीमपुरा। शिक्षा क्षेत्र नगरा में चल रहे 11 अवैध स्कूलों पर विभाग ने कार्यवाई करते हुए उन्हें बंद करने का नोटिस जारी कर दिया है। यह कार्यवाई बीएसए के निर्देश पर खंड शिक्षा अधिकारी नगरा ने किया। उन्हें तीन दिन का समय दिया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार राय के निर्देश पर जिले में 18 अवैध विद्यालयों को बंद करने का निर्देश खंड शिक्षाधिकारियों को दिया था। जिसमें 18 विद्यालयों में 11 विद्यालय नगरा ब्लाक में ही संचालित है। खंड शिक्षा अधिकारी नगरा यशवंत सिंह ने बताया कि 11 विद्यालयों में से 7 विद्यालयों को पहले ही बंद कराया जा चुका है। शेष चार क्रमश: डॉ अंबेडकर शिशु मंदिर डिहवा, निबहना बाबा सरश्वती शिशु मंदिर खारी, डॉ भीमराव अंबेडकर प्राथमिक विद्यालय बेल्थरा मार्ग नगरा, डॉ अम्बेडकर विद्यामंदिर ताड़ीबड़ागांव को तीन दिन के अंदर विद्यालय बंदकर अध्ययनरत छात्रों की सूची समीपवर्ती विद्यालयों को देने का निर्देश दिया गया है। अगर विद्यालय ऐसा नहीं करते है तो विभागीय कार्यवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed