{"_id":"5a68cc2c4f1c1b7f268b636f","slug":"31516817452-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"असहले के बल पर पशुपालक को बंधक बना खोल ले गए भैंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असहले के बल पर पशुपालक को बंधक बना खोल ले गए भैंस
Updated Wed, 24 Jan 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहतवार। क्षेत्र के ग्राम सभा रजौली गांव में मंगलवार की रात आधा दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने पशुपालक को बंधक बनाकर भैंस खोल ले गए। बदमाशों के जाने के बाद पशुपालक ने शोर मचाना शुरू किया। लेकिन सरस्वती पूजा में बज रहे लाउड स्पीकर के शोर के आगे उसकी आवाज लोगों को सुनाई नहीं पड़ सकी। जिसके कारण बदमाश भैंस लेकर भागने में सफल हो गए। पीड़ित ने बुधवार की सुबह अज्ञात बदमाशों के विरूद्ध थाने में तहरीर दिया। जिसके बाद पुलिस छानबीन में जुट गई।
थाना क्षेत्र के रजौली गांव निवासी हरेराम तुरहा प्रतिदिन की भांति मंगलवार की शाम भैंस को खिलाकर पलानी में बांध दिया। इसके बाद भोजन करके सो रहा था। इसी बीच हथियार से लैस आधा दर्जन बदमाश पहुंचे और पशुपालक को कट्टे की नोक पर बंधक बनाकर उसकी भैंस खोल ले गए। बदमाशों के जाने के बाद पशुपालक ने हल्ला मचाना शुरू किया, लेकिन सरस्वती पूजन समारोह में बज रहे लाउड स्पीकर की आवाज के आगे लोगों को सुनाई नहीं दी। आसपास के लोग जब कुछ देर बाद पशुपालक के घर पहुंचे तो पशुपालक ने आपबीती सुनाई। उधर, तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।