फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   ेवती टीम ने ट्राफी पर जमाया कब्जा

ेवती टीम ने ट्राफी पर जमाया कब्जा

Sun, 07 Jan 2018 11:41 PM IST
Updated Sun, 07 Jan 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
ेवती टीम ने ट्राफी पर जमाया कब्जा
रामलीला मैदान पर चल रहे बैजनाथ शरण पांडेय मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच रेवती एकादश क्रिकेट क्लब एवं केवटलिया क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। जिसमें रेवती की टीम ने केवटलिया टीम को 11 रन से शिकस्त देते हुए ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। इस दौरान नगर पंचायत रेवती के चेयरमैन प्रतिनिधि अजय शंकर पांडेय ने विजेता और उप विजेता टीम को कमेटी के तरफ से क्रमश: 31 हजार और 21 हजार रुपये नकदी एवं ट्राफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

सप्ताह भर से चल रहे इस प्रतियोगिता के फाइनल में रविवार को नगर के रामलीला मैदान में आयोजित शार्ट बाउंड्री मैच में केवटलिया के कप्तान प्रभुनाथ साहनी ने टास जीतकर रेवती को पहले बल्लेबाजी करने का मौका दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए रेवती की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 6 विकेट गवाकर 102 रन का स्कोर दिया। जवाब में उतरी केवटलिया की टीम ने 7 विकेट पर खोकर मात्र 91 रन ही बना सकी। इस प्रकार रेवती की टीम 11 रन से विजयी रहा। इस दौरान सबसे अधिक 50 रन बनाने वाले रेवती टीम के गोलू केशरी को मैन आॉफ द मैच तथा केवटलिया के विमलेश को बेस्ट बैट्स मैन का पुरस्कार दिया गया। अम्पायर की भूमिका में हनान और रुपेश पांडेय रहे। इस मौके पर विश्वनाथ सिंह, एडवोकेट नवीन सिंह, राजू पांडेय, जितेंद्र नाथ पांडेय, सुधीर पांडेय अजय श्रीवास्तव, योगेश पांडेय, छोटक पटेल, कुंदन पांडेय, महताब आलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed