फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   व्यापारियों को आयकर के बारे में दिए गए टिप्स

व्यापारियों को आयकर के बारे में दिए गए टिप्स

Fri, 08 Dec 2017 10:01 PM IST
Updated Fri, 08 Dec 2017 10:01 PM IST
विज्ञापन
व्यापारियों को आयकर के बारे में दिए गए टिप्स
बलिया। रसड़ा स्थित अग्रवाल धर्मशाला में गुरुवार की शाम आयकर जागरूकता दिवस आयोजित किया गया। जिसमें व्यापारियों को आयकर के बारे में विस्तार रूप से जानकारी दी गई। इस अवसर पर व्यापारियों को संबोधित करते हुए प्रधान आयकर आयुक्त सुनील माथुर ने कहा कि आयकर विभाग में जो भी आयकर विवरिणी दाखिल की जाती है। उसे सीपीसी द्वारा प्रासेस किया जाता है तथा 99 प्रतिशत से अधिक में कोई स्कूटनी कार्रवाई नहीं होती है। बताया कि स्कूटनी के लिए जो मामला चयनित किया जाता है वह कम्प्यूटर द्वारा किया जाता है। वर्ष 2016-17 में आयकर दाताओं से सरकार को 17 लाख करोड़ रुपया प्रत्यक्ष तथा 8.52 लाख करोड़ रुपये अप्रत्यक्ष कर प्राप्त था। कहा कि टीडीएस जमा करने, रजिस्ट्रेशन आनलाइन हो गया है, जिससे करदाताओं को बहुत सुविधा प्रदान हो गई है। इस दौरान प्रधान आयकर आयुक्त ने व्यापारियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उत्तर देकर समझाने का प्रयास किया। इस मौके पर अपर आयकर आयुक्त अजय कुमार ठाकुर, एसएस श्रीवास्तव, सीए पंकज सिंह, अशोक कुमार, बीएन पांडेय, वेद्प्रकाश अग्रवाल, रामगोपाल अग्रवाल, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed