{"_id":"594c032c4f1c1b8f3e8b4636","slug":"31498153772-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद के स्मारक को ही बना दिया कूड़ा दान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद के स्मारक को ही बना दिया कूड़ा दान
Updated Thu, 22 Jun 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चितबड़ागांव। स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेज सिपाहियों से जूझते हुए गोलियों का शिकार शहीद वृंदावन तिवारी का शहीद स्मारक कूड़े-करकट एवं बजबजाती नालियों से घिरा हुआ है। शहीद स्मारक की इस कदर उपेक्षा हो रही है कि स्मारक को देखकर ही नगर पंचायत प्रशासन की सफाई व्यवस्था का जमीनी आकलन किया जा सकता है। इतना ही नहीं शहीद स्मारक के ठीक सामने कूड़ा फेंका जा रहा है।
स्थानीय कस्बे के चेतना जागरण समिति सदस्य जनार्दन सिंह बताते हैं कि 1942 में अगस्त क्रांति के दौरान अंग्रेजों की गोलियों के शिकार हुए चितबड़ागांव निवासी शहीद वृंदावन तिवारी की स्मृति में नगर के बाजार स्थित तिराहे पर उनका स्मारक स्थापित किया गया, जो आज भी तनकर खड़ा है और स्वतंत्रता संग्राम में चितबड़ागांव के अमूल्य योगदान की याद दिलाता है। लेकिन दुर्भाग्य है नगर पंचायत का की शहीद के स्मारक को कूड़ा स्थल के रूप में उपयोग किया जा रहा है ।
कस्बा निवासी अशोक सिंह कहते है कि उक्त स्मारक स्थल पर बाजार का गंदा पानी दो तरफ से नाली के रूप में सटकर बह रहा है और स्मारक के ठीक सामने बाजार का कूड़ा करकट फेंका जा रहा है । पूरा देश स्वच्छता अभियान को गति देने में लगा हुआ है, लेकिन नगर पंचायत प्रशासन में इतनी भी संवेदना नहीं है कि स्मारक की स्वच्छता और गरिमा बनाए रखी जा सके। सफाई कर्मी हैं, लेकिन फिर भी शहीद स्मारक कूड़े के ढेर में तब्दील हो गया है। चेतना जागरण सदस्य नरेन्द्र बहादुर सिंह का कहना है कि पूरी तरह से चरमराई नगर की सफाई व्यवस्था शहीद स्मारक की गंदगी और बजबजाती नालियों के गंदे पानी से बदबूदार नगर की सफाई व्यवस्था की कलई खोल रहा है । यदि शहीद स्मारक की यह दशा है तो नगर की नालियों और गलियों की क्या स्थिति होगी सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है।