फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   3100 people were treated at 81 health centers in the district

Ballia News: जिले के 81 स्वास्थ्य केंद्रों पर 3100 लोगों का हुआ इलाज

Mon, 07 Jul 2025 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
3100 people were treated at 81 health centers in the district
बलिया। ग्रामीण क्षेत्रों में मरीजों के इलाज के लिए रविवार को जिले के 79 स्वास्थ्य केंद्रों व शहर के दो अर्बन पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का आयोजन हुआ। इसमें उमस भरी गर्मी में वायरल से पीड़ित होने वाले मरीज ज्यादा पहंुचे।
विज्ञापन

मेला के नोडल एसीएमओ डॉ. योगेन्द्र दास ने बताया कि 3100 मरीजों का इलाज हुआ। गंभीर 15 मरीजों को बेहतर इलाज को रेफर किया। उमस के कारण बच्चों से लेकर बुजुर्ग बीमार पड़ रहे हैं। वायरल बुखार, फंगल इंफेक्शन, उल्टी-दस्त व सांस फूलने की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

भीमपुरा क्षेत्र के न्यू पीएचसी किरिहरापुर पर आरोग्य मेला में दो बजे तक अधीक्षक की कुर्सी खाली रही। इलाज के लिए आने वाले मरीजों को फार्मासिस्ट नंदलाल यादव ने इलाज किया। चिकित्सक न आने के कारण करीब आठ मरीज बिना इलाज के लौट गए। सीएचसी सीयर के अधीक्षक डॉ राकेश सिंह ने कहा कि डॉक्टर पहुंचे थे, उन्हें अपने तय समय तक मौजूद रहना चाहिए था। जयप्रकाश नगर न्यू पीएचसी पर वायरल मरीजों की खून जांच की सुविधा नहीं मिली। जांच के लिए मरीजों को सोनबरसा या जिला मुख्यालय जाना पड़ेगा। कुल 34 मरीजों का इलाज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशुनपुरा भीमपुरा नंबर दो पर डॉ. अजीत कुमार ने 23 मरीजों का इलाज किया। इंदरौली मालकौली पर फार्मासिस्ट दिग्विजय सिंह ने 14 मरीजों का उपचार किया। इसमें बुखार, पेट दर्द, एलर्जी वाले मरीज शामिल रहे।

नगरा पीएचसी पर 41 मरीजों का उपचार किया गया। उमस भरी गर्मी के कारण बुखार, डायरिया व दाद खाज के मरीज अधिक रहे। डॉ. गोविंद सोनकर, प्रमोद पटेल, आयुष डॉ. आशुतोष यादव ,बार्ड बॉय अशोक कुमार, मुकेश सिंह आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed