{"_id":"5ed67a5c8ebc3e907664bda2","slug":"300-people-investigated-in-hotspots-ballia-news-vns528010585","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉटस्पॉट गांवों में 300 लोगों की हुई जांच, 30 के लिए गए सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉटस्पॉट गांवों में 300 लोगों की हुई जांच, 30 के लिए गए सैंपल
विज्ञापन
जयप्रकाश नगर। क्षेत्र में हॉटस्पॉट घोषित गांवों में मरीज के परिजनों और संपर्क में आए लोगों की जांच शुरू हो गई है। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य परिवार कल्याण के निर्देश पर मुरली छपरा ब्लॉक क्षेत्र के सभी हॉटस्पॉट गांवों के चार एंबुलेंस के साथ पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 300 लोगों की जांच की। इनमें से 30 लोगों के सैंपल लिए गए।
कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने के बाद संबंधित गांवों को हॉटस्पॉट घोषित तो कर दिया जाता था लेकिन उनके परिजनों व आसपास के ग्रामीणों की जांच में देर हो जाती थी। इसको लेकर लोग सशंकित रहते थे। यह मामला जब स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव के यहां पहुंचा तो उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि हॉटस्पॉट गांवों को प्रमुखता से लेते हुए संक्रमितों के परिजनों सहित आसपास के संदिग्धों की स्वास्थ्य जांच व नि:शुल्क दवा वितरण के साथ सैंपलिंग का कार्य करने का निर्देश दिया। शासन के निर्देश पर क्षेत्र के सभी हॉटस्पॉट गांवों के लिए मंगलवार को जिले से चार एंबुलेंस से स्वास्थ्य टीम भेजी गई। टीम ने हॉटस्पॉट बने चिरंजी छपरा, हृदयपुर, दलन छपरा, दोकटी, शोभा छपरा, ठेकहा में जांच की और शाम तक 300 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर नि:शुल्क दवा वितरित की गई और 30 लोगों के सैंपल लिए गए। पीएचसी मुरली छपरा के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. देवनीति सिंह ने बताया कि आज देर शाम तक यह स्वास्थ्य टीम कार्य करती रहेगी। इसके बाद संबंधित गांवों का सर्वे किया जाएगा। यदि मरीज मिलेंगे तो पुन: इसी प्रकार जिले से टीम बुलाकर संबंधित लोगों की जांच कराई जाएगी।