{"_id":"68e2cb09cdaeb0fdf90ad6ef","slug":"300-houses-in-naya-basti-are-surrounded-by-water-ballia-news-c-190-1-bal1002-149639-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: नई बस्ती में 300 मकान पानी से घिरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: नई बस्ती में 300 मकान पानी से घिरे
विज्ञापन
लालगंज-मुरारपट्टी गांव में जाने वाली सड़क पर हुआ जल जमाव।संवाद
बलिया/ लालगंज। शुक्रवार की रात हुई बारिश कई जगहों पर दुश्वारियां छोड़ गई है। कई घरों के बेसमेंट में पानी घुस गया है।
शहर से सटे जीराबस्ती व पटखौली नई बस्ती में लगभग 300 मकान पानी से घिरे हैं। 20 दिन पहले से इलाके में जलभराव है। बारिश के बाद हालात और खराब हो गए हैं। मोहल्ले में जाने वाले मार्ग पर दो से तीन फीट तक पानी ठहरा हुआ है।
वहीं, रोडवेज वर्कशाॅप का पानी से दुर्गंध उठने लगी है। पानी निकासी के लिए प्रशासन के प्रयास पर बारिश ने पूरी तरह से पानी फेर दिया है। 10 दिनों में जितना पानी निकाला गया उससे दोगुना फिर भर गया है।
उधर लालगंज में शुक्रवार की रात हुई भारी बारिश से घरों के बेसमेंट में पानी लगने से लोगों के लाखों के सामान भीग गए। जगदीशपुर मार्ग पर ढाई फीट पानी भर गया है। बारिश से बेसमेंट में रखे सैनिक बीज भंडार लालगंज का लाखों रुपये के खाद व बीज भीग गए।
विज्ञापन
चिरंजी छपरा निवासी मंडोला तुरहा के घर के अगल-बगल पानी लगने से घर में आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सुखदेव पासी के घर में चार फीट तक पानी भर गया है। वह घर छोड़ लालगंज में रह रहे हैं। वहीं, मुरारपट्टी और लालगंज के बीच सड़क पर जमा पानी से हजारों लोगों के आवागमन पर प्रभाव पड़ा है।
स्कूल आने-जाने वाले छात्र छात्राओं, लालगंज बाजार करने वालों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। मार्ग पर पानी जमा होने से दो सौ मीटर की दूरी को दो किलोमीटर घूमकर पहुंच रहे है।
क्षेत्र के मुरारपट्टी, हृदयपुर, बहुआरा गांव आंशिक, गड़ेरिया, भूसौला, शिवपुर कपूर दीयर गांव के हजारों लोगों को बाजार आने जाने का यह प्रमुख मार्ग है। इसके साथ ही जगदीश पुर नई बस्ती के निकास मार्ग पर दो से ढाई फीट पानी लगा है।