{"_id":"69e6802d0fc0bc4eec016f92","slug":"30-fire-affected-families-received-assistance-of-rs-398-lakh-ballia-news-c-190-1-ana1001-162260-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: 30 अग्नि पीड़ित परिवारों को 3.98 लाख रुपये की सहायता मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: 30 अग्नि पीड़ित परिवारों को 3.98 लाख रुपये की सहायता मिली
विज्ञापन
बलिया/बेल्थरारोड। तहसील क्षेत्र के छपिया-हल्दीरामपुर गांव में हुए भीषण अग्निकांड के तीसरे दिन सोमवार को राहत कार्यों में तेजी दिखी। 30 अग्नि पीड़ित परिवारों को 3.98 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का प्रतीकात्मक चेक वितरित किया गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा और एडीएम देवेंद्र सिंह अधिकारी मौके पर पहुंचे। संजय मिश्रा ने बताया कि आग की इस घटना में कई परिवारों के जरूरी दस्तावेज और बैंक पासबुक जलकर नष्ट हो गए हैं। उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर 30 पीड़ितों को सहायता दी गई है, जिसकी राशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जा चुकी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि शेष प्रभावित परिवारों को भी जल्द आर्थिक मदद प्रदान की जाएगी।
जरूरतमंदों को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवास उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है, ताकि प्रभावित परिवारों को स्थायी राहत मिल सके। इस मौके पर एडीएम (वित्त एवं राजस्व) देवेंद्र सिंह, एसडीएम शरद चौधरी, बीडीओ फैसल आलम, नायब तहसीलदार रोशन सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर पासवान, पूर्व विधायक गोरख पासवान और नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दिनेश गुप्ता सहित कई जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
सामाजिक संगठन व जनप्रतिनिधियों मदद के लिए आगे आए
छपिया- हल्दीरामपुर गांव में अग्निकांड के बाद पीड़ित परिवारों की मदद के लिए जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों का सहयोग लगातार सामने आ रहा है। इसी क्रम में सोमवार को नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश गुप्ता सभी पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री के रूप में राशन वितरित किया। साथ ही, हादसे से प्रभावित एक बेटी की शादी में हर संभव सहयोग देने का भरोसा भी दिलाया।
पूर्व विधायक धनंजय कन्नौजिया, पूर्व विधायक गोरख पासवान ने पीड़ित परिवार की महिलाओं को साड़ी वितरित किया। ब्लॉक प्रमुख आलोक कुमार सिंह की ओर से बर्तन और कई दिनों तक भोजन उपलब्ध करा जा रहा है। छपिया में विद्युत व्यवस्था बहाल कर दी गई तथा कभी खराब हैंड पंपों की मरम्मत करा दी गई है।