{"_id":"580a18f94f1c1b103070493c","slug":"3-pradhanadhyapakon-ka-vetan-roka","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन प्रधानाध्यापकों का वेतन रुका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन प्रधानाध्यापकों का वेतन रुका
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
Updated Fri, 21 Oct 2016 07:02 PM IST
विज्ञापन
school girl
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉक्टर राकेश सिंह एवं खंड शिक्षा अधिकारी राकेश सिंह ने संयुक्त रूप से शुक्रवार को क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय और उच्च प्राथमिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालयों में खामियां मिलने पर तीन प्रधानाध्यापकों से स्पष्टीकरण मांगा तथा वेतन रोकने का निर्देश दिया।
नारायणपुर स्थित कन्या प्राथमिक विद्यालय पर गंदगी देख बीएसए भड़क गए और प्रधानाध्यापक हरिशंकर मिश्रा का वेतन रोकने का निर्देश दिया। वहीं प्राथमिक विद्यालय नारायणपुर में शौचालय की स्थिति सहीं नहीं होने पर प्रधानाध्यापक वशिष्ठ नारायण सिंह तथा बांदा के प्राथमिक विद्यालय पर खामियां मिलने पर प्रधानाध्यापिका असगरी खातून का वेतन रोकने का निर्देश दिया।
इसके अलावा विद्यालय में बच्चे कम मिलने तथा रंगाई-पुताई और शौचालय की गंदगी देख सिलाई जोगणिया मंदिर सीता का पुरा आदि विद्यालयों का निरीक्षण किया। कहा कि अगर अगली बार किसी प्रकार की गंदगी विद्यालय में मिली तो वेतन रोकने के साथ ही सस्पेंड की कार्रवाई की जाएगी। इसको लेकर क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
बीएसए ने कहा कि विद्यालयों में सुविधाओं को लेकर लापरवाही करने वाले प्रधानाध्यापक किसी भी सूरत में बख्शे नहीं जाएंगे। विद्यालयों पर बच्चों को बेहतर माहौल में शिक्षा मिले, इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रधानाध्यापक की होगी। इसमें किसी तरह की परेशानी होती है तो अवगत कराएं, उसका समाधान होगा।