फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   3 gair vibhagiya adhikari ke pass BDO ka charge

तीन गैर विभागीय अधिकारी के पास बीडीओ का चार्ज

Tue, 20 Dec 2016 07:50 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Tue, 20 Dec 2016 07:50 PM IST
विज्ञापन
3 gair vibhagiya adhikari ke pass BDO ka charge
bdo - फोटो : amar ujala
चुनाव आयोग की सख्ती और प्रमुख सचिव के फरमान के बाद भी अभी भी जनपद में गैर विभागीय अधिकारी बीडीओ के पद पर आसीन हैं, जबकि प्रावधान है कि बीडीओ का अतिरिक्त चार्ज विकास भवन का ही कोई अधिकारी संभाल सकते हैं। लेकिन जनपद में सारे प्रावधान और नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। कुछ इस तरह का मामला सामने आया है, जिसमें तीन गैर विभागीय अधिकारी बीडीओ का अतिरिक्त चार्ज लेकर काम कर रहे हैं। 
विज्ञापन



गौरतलब है कि भारत निर्वाचन आयोग के फरमान का हवाला देते हुए उप्र के प्रमुख सचिव दीपक त्रिवेदी ने समस्त जनपद के जिलाधिकारी तथा मुख्य विकास अधिकारी को दिनांक 23 नवंबर 2016 को पत्र जारी किया था। जिसमें जिक्र था कि भारत निर्वाचन आयोग के समक्ष यह शिकायत प्राप्त हो रही है कि कतिपय जनपदों में रिक्त विकास खंडों का अतिरिक्त प्रभार प्रादेशिक विकास सेवा से इतर अन्य विभागों के जिलाधिकारी द्वारा दिया गया है।
विज्ञापन


इस संबंध में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा कड़ी आपत्ति की गई। लिहाजा यदि ऐसी स्थिति किसी भी जनपद में है तो उसको तुरंत दुरुस्त कर लिया जाय। अन्यथा संबंधित जिलाधिकारी एवं सीडीओ के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। लेकिन प्रमुख सचिव के इस आदेश की खुलेआम धज्जियां उड़ाते हुए जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी के ही संस्तुति में गैर विभाग के तीन अधिकारी बीडीओ का पद संभाल रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed