फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   3 colleges me election

शांतिपूर्ण चुनाव संग तीन कॉलेजों में नई छात्रसंघ

Wed, 26 Oct 2016 10:44 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Wed, 26 Oct 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
3 colleges me election
चुनाव - फोटो : अमर उजाला
नगर के टीडी कालेज में बुधवार को छात्रसंघ चुनाव बुधवार को संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर सौरभ कुमार सिंह तथा महामंत्री पद के लिए अभिषेक निर्वाचित घोषित हुए। सौरभ को 1395 मत मिले, जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी ईश्वरचंद्र यादव को 1284 मत मिले। इस प्रकार सौरभ 111 मतों से विजयी घोषित किए गए। उपाध्यक्ष पद पर अभिषेक कुमार पांडेय को 3154 मत मिले, जबकि निकटतम प्रतिद्व्रंद्वी भानू प्रकाश पांडेय को 1262 मत मिले।
विज्ञापन


इस प्रकार अभिषेक कुमार पांडेय 1892 मतों से विजयी रहे। महामंत्री पद पर अभिषेक कुमार पांडेय को 1272 तथा चंद्र प्रकाश दुबे को 731 मत मिले। जिसमें अभिषेक कुमार पांडेय 542 मतों से विजयी रहे। सुबह निर्धारित समय से ही मतदान के लिए छात्र-छात्राओं का कतार लगी थी । यह क्रम दो बजे तक चलता रहा। शाम को परिणाम आते ही विजेता  प्रत्याशियों के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन


विज्ञान संकाय प्रतिनिधि के पद पर अविनाश ने अनिल कुमार यादव को 138 मतों से पराजित किया। कला संकाय प्रतिनिधि के पद आकाश कुमार ने आदित्य प्रताप सिंह को 282 मतों से पराजित किया। पुस्तकालय मंत्री के पद पर नीतेश कुमार चौबे ने अपने निकटतम प्रतिद्घंदी सूर्यप्रताप वर्मा को 194 मतों से शिकस्त दी। जबकि कृषि संकाय प्रतिनिधि पद पर सर्वजीत चौरसिया ने सुनील कुमार वर्मा को 24 मतों से पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा संकाय प्रतिनिधि के पद पर अवध बिहारी सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्घंदी घनश्याम यादव को 20 मतों से पराजित किया। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद शपथ ग्रहण तक सीओ केसी सिंह और सिटी मजिस्ट्रेट रामगोपाल सिंह सहित पुलिस अधिकारी तथा सुरक्षाकर्मी डटे रहे। चुनाव अधिकारी डा. धीरेंद कुमार ने नवनिर्वाचित  पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र देने के साथ ही शपथ दिलाई।

मथुरा पीजी कॉलेज मे बुधवार को गहमागहमी और चाक-चौबंद सुरक्षा-व्यवस्था के बीच छात्रसंघ  का चुनाव संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर प्रकाश भारती 337 मत पाकर अपने निकटम प्रतिद्वंद्वी रितेश यादव को 28 मत से पराजित किया। सुबह नौ बजे मतदान शुरू होते ही छात्र-छात्राएं मतदान करने के लिए बूथों पर लाइन में खड़े हो गए।

महाविद्यालय के आसपास पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रही। जबकि सीओ रसड़ा राम और उपजिलाधिकारी सुशील लाल श्रीवास्तव चुनाव को शांति तरीके से कराने में लगे रहे। दो बजे मतदान खत्म हुआ। इसके कुछ देर बाद चुनाव अधिकारी की उपस्थिति में मतगणना की गई। अध्यक्ष पद पर प्रकाश भारती 337 मत पाकर अपने निकटम प्रतिद्वंद्वी रितेश यादव को 28 मत से पराजित किया।

महामंत्री पद पर मनभरन यादव ने  332 मत पाकर रोहित कुमार वर्मा को 128 मतों से पराजित किया। उपाध्यक्ष  पद पर लवकुश गुप्ता 327 मत पाकर अपने निकटतम प्रतिद्घंदी मनु प्रसाद को 107 मत से शिकस्त दी। पुस्तकालय मंत्री पद पर सोनू कुमार यादव 310 मत पाकर निकटतम प्रतिद्वंदी बृजेश कुमार वर्मा को 24 मत से पराजित  किया। परिणाम घोषित होने के बाद चुनाव अधिकारी डा. बब्बन प्रसाद ने जीते हुए प्रत्याशियों को  प्रमाण पत्र दे कर शपथ ग्रहण कराया। इस मौके पर प्रचार्य डा. दशरथ सिंह,  डा. परमात्मा नंद गुप्ता, डा. उर्मिला सिंह, डा. महेंद्र सिंह, धनंजय  सिंह, अनिल सिंह, कन्हैया लाल आदि रहे। 

पुलिस  अधीक्षक बलिया वैभव  कृष्ण मथुरा डिग्री कॉलेज के छात्र संघ चुनाव के लिए  क्षेत्राधिकारी के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया था। चुनाव संपन्न होने के बाद पुलिस ने जीते हुए प्रत्याशियों को गाड़ी में बैठा कर उनको घर तक छोड़ा। चुनाव संपन्न होने के बाद उपजिलाधिकारी सुशील लाल श्रीवास्तव  और क्षेत्राधिकारी श्रीराम ने सभी पुलिसकर्मियों और कर्मचारियों को धन्यवाद ज्ञापित  किया।

श्री बजरंग स्नातकोत्तर  महाविद्यालय दादर आश्रम सिंकन्दरपुर में बुधवार को चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच छात्र संघ चुनाव संपन्न हुआ। मतगणना के बाद चुनाव अधिकारी डा. अशोक कुमार ने  अध्यक्ष पद के लिए नितेश कुमार सिंह विक्की को विजयी होने की घोषणा की। नितेश ने अपने निकटतम प्रत्याशी भूपेन्द्र कुमार यादव को 54 मतों से  पराजित कर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमा लिया।

वहीं उपाध्यक्ष पद पर  मार्कण्डेय यादव ने 460 मत पाकर आयुष सिंह को 202 मतों के शिकस्त दी। महामंत्री पद पर राम  प्रकाश पान्डेय ने अपने निकटतम प्रत्याशी गुड्डु यादव को 5 मतों से शिकस्त दी। जबकि कला संकाय पद के लिए प्रत्याशी मैदान में नहीं होने से यह पद रिक्त रहा।   पुस्तकालय मंत्री पद पर प्रदीप कुमार खरवार ने 630 मत पाकर अपने निकटतम   प्रत्याशी विश्वजीत वर्मा को 231 मतों के शिकस्त दी।


इस मौके पर चुनाव अधिकारी डा. अशोक कुमार,   प्राचार्य शिवबहादुर सिंह, एसडीएम सिकंदरपुर अनिल कुमार चतुर्वेदी,  क्षेत्राधिकारी सिकंदरपुर श्यामदेवपीएसी एवं विभिन्न थानों के एसओ और पुलिस के अलावा पीएसी और फायर बिग्रेड के  जवान मुस्तैद रहे। परिणाम घोषित होने के बाद जीते हुए प्रत्याशियों को चुनाव अधिकारी ने जीत का प्रमाण पत्र देकर शपथ ग्रहण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed