फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   2972 workers reached Ballia by four trains

चार ट्रेनों से बलिया पहुंचे 2972 श्रमिक

Wed, 20 May 2020 05:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 05:24 PM IST
विज्ञापन
2972 workers reached Ballia by four trains
बलिया रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद एनएच-31 पर खड़ी बसों में सवार होते प्रवासी श्रमिक। - फोटो : BALLIA
गैर प्रांतों से श्रमिकों का बलिया पहुंचना निरंतर जारी है। दो दिन में चार ट्रेनों से 2972 श्रमिक बलिया पहुंचें। जिसमें कोल्हापुर से चली दो ट्रेनों में 1002 और राजकोट से चली ट्रेन से 1429 तथा आनंद बिहार की ट्रेन से 541 श्रमिक बलिया रेलवे स्टेशन पहुंचे।
विज्ञापन

विभागीय जानकारी के अनुसार राजकोट से चली ट्रेन मंगलवार की देर रात 12:15 बजे पहुंची। आनंद बिहार से चली ट्रेन बुधवार की भोर में 3:15 बजे बलिया रेलवे स्टेशन पहुंच गई। वहीं कोल्हापुर से चली दो ट्रेनों में पहली ट्रेन मंगलवार की शाम 4:15 बजे और दूसरी ट्रेन बुधवार को दोपहर 1:10 बजे पहुंची। सभी यात्रियों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए बोगियों से उतारा गया। मेडिकल टीम ने सभी का थर्मल स्क्रीनिंग किया। इसक बाद उनका नाम, पता व मोबाइल नंबर नोट किया। तत्पश्चात भोजन के पैकेट व बोतल बंद पानी के साथ रोडवेज की बसों से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed