फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   29 farmers selected in Farmers Advisory Committee

Ballia News: कृषक सलाहकार समिति के चयनित हुए 29 किसान

Mon, 25 Sep 2023 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Sep 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
29 farmers selected in Farmers Advisory Committee
पंदह। खेजुरी स्थित कृषि रक्षा इकाई केंद्र पर सोमवार को कृषक सलाहकार समिति की बैठक एडीओ (एजी) वेदव्यास सिंह की अध्यक्षता में हुई। आत्मा योजना के बारे में वेद व्यास सिंह ने बताया की सरकार की मंशा किसानों को जागरूक कर उन्हें उनकी इच्छा के अनुसार प्रोत्साहित करने की है। ताकि किसान अपनी मनपसंद फसल का उत्पादन कर लाभान्वित हो सकें।
विज्ञापन


कृषक पशुपालन, कुक्कुट पालन, बकरी पालन, मत्स्य पालन के अलावा मोटे अनाज सहित अन्य दलहनी और तिलहनी फसलों की वैज्ञानिक खेती कर अधिकतम लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए किसानों को सरकार की तरफ से प्रशिक्षित भी किया जाएगा। इस दौरान कृषक सलाहकार समिति के लिए क्षेत्र के कुल 29 किसानों का चयन किया गया। वहीं किसानों से फसल अवशेष को खेत में न जलाने की अपील भी की। कहा की फसल अवशेष से भूमि को पर्याप्त मात्रा में नाईट्रोजन, पोटाश, कैल्शियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस मिल जाता है जो फसल की लिए वृद्धि और विकास के लिए काफी महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

लिहाजा अवशेष को खेत में जलाने से परहेज करें। यही नहीं इसको जलाने से किसानों मित्र कीट भी मर जाते है साथ ही खेतों की उर्वरा शक्ति में कमी आती है। मौके पर संजय सिंह, सुभाष चंद्र, योगेश कुमार, जितेंद्र सिंह, हरेराम यादव, विपिन कुमार, अखिलेश प्रजापति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed