फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   2811 naye matdata pahli baar karenge matdan

2811 नए मतदाता पहली बार करेंगे मतदान

Thu, 16 Feb 2017 10:43 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Thu, 16 Feb 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
2811 naye matdata pahli baar karenge matdan
विधानसभा क्षेत्र में कुल तीन लाख 39 हजार 881 मतदाताओं के लिए 189 केंद्र पर कुल 338 बूथ बनाए गए हैं। इस बार दो हजार 811 नये मतदाता पहली बार मतदान करेंगे। वहीं शांतिपूर्व चुनाव कराने के उद्देश्य से तीन थाना से कुल चार हजार 952 अभियुक्त बनाये गए हैं। जिसमें से अब तक सिर्फ दो हजार 850 अभियुक्तों ने जमानत कराया, जबकि दो हजार 102 अभियुक्तों के खिलाफ वारंट जारी किया गया है।
विज्ञापन



बैरिया विधान सभा में कुल तीन लाख 39 हजार 881 मतदाता है, जिसमें एक लाख 87 हजार 936 मतदाता पुरुष , एक लाख 51 हजार 935 मतदाता महिला है। इस बार 18 से 19 वर्ष के कुल दो हजार 811 मतदाताओं में एक हजार 704 पुरुष, एक हजार 107 महिला मतदाता बनाये गये हैं। इनके लिए 189 मतदान केंद्रों पर कुल 338 मतदान बूथ बनाए गए हैं ।
विज्ञापन



इसके लिए 34 सेक्टर व पांच जोन बनाया गया है। इस बार चुनाव आयोग ने अति संवेदनशील और संवेदनशील बूथ के स्थान पर वल्नेरबल व क्रिटिकल बूथ के रूप में चिह्नित किया है। जिसके तहत 14 केंद्र के 35 बूथों को वल्नेरबल व 14 केंद्र के 37 बूथों को क्रिटिकल बूथ के रूप में चिन्हित किया है। निष्पक्ष चुनाव कराने के उद्देश्य बैरिया थाना ने कुल 2118 अभियुक्तों के खिलाफ 107/16 की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जबकि दोकटी थाना ने 1699, रेवती थाना ने 1135 अभियुक्तों के खिलाफ 107/16  की करवाई की है। हद तो यह है कि बैरिया थाना के सिर्फ 1020 ,दोकटी थाना के 995 ,रेवती थाना के 835 अभियुक्तों ने ही अपनी जमानत कराई है ।जबकि तीनों थानों के कुल 2102 अभियुक्तों के खिलाफ वारंट जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed