फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   270 cases of liquor being smuggled during Bihar elections seized

Ballia News: बिहार चुनाव में खपाने ले जाई जा रही 270 पेटी शराब बरामद

Tue, 04 Nov 2025 10:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
270 cases of liquor being smuggled during Bihar elections seized
बैरिया/जयप्रकाश नगर। थाना क्षेत्र के गोवर्धन पर्वत मंदिर के पास पुलिस टीम ने मंगलवार को चेकिंग के दौरान पिकअप पर लदी 270 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। बाजार में इसकी कीमत 16,75200 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने चालक चंदन यादव को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। पिकअप को सीज कर दिया। तस्कर जलालपुर स्थित शराब गोदाम से शराब लेकर बिहार विधानसभा चुनाव में खपाने के लिए ले जा रहे थे।
विज्ञापन

पुलिस ने चालक चंदन सिंह, अमरजीत सिंह निवासी सिताब दियरा, विकेश सिंह निवासी खवासपुर बड़हरा भोजपुर, विक्की सिंह व वाहन स्वामी विनोद यादव निवासी बाबू की बारी खरहाटार थाना गड़वार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। अमरजीत पर शराब तस्करी सहित अन्य मामले में बैरिया थाने में आठ मुकदमे दर्ज है।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी बैरिया मोहम्मद फहीम कुरैशी ने कहा कि चांद दियर चौकी इंचार्ज श्याम प्रकाश मिश्र लक्ष्मण छपरा मठ धज्जू गिरी मोड़ पर चेकिंग कर रहे थे। तभी एक पिकअप शोभा छपरा की तरफ से आता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने पिकअप को रोका तो चालक तेज रफ्तार से शंकर नगर की तरफ भागने लगा। पुलिस टीम ने वाहन का पीछा करते हुए चौकी जयप्रकाश नगर के उपनिरीक्षक मयंक कुमार को सूचना दी। उन्होंने पुलिस टीम के साथ गोवर्धन पर्वत मंदिर के पास सामने पुलिस टीम के साथ वाहन को घेर लिया। इस पर पिकअप रुक गया। चालक के बगल में बैठा व्यक्ति भाग गया। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम चंदन यादव निवासी तपनी सुखपुरा बताया। पुलिस ने पूछताछ के आधार पर इस मामले में पांच पर मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ ने कहा कि चालक के अनुसार, बिहार विधानसभा के चुनाव में यह शराब खपाने के लिए जा रहा था। दूसरी तरफ जेपी नगर चौकी प्रभारी मयंक सिंह ने 30 लीटर कच्ची शराब के साथ रिंकू मियां निवासी लाला टोला को गिरफ्तार कर चालान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed